शत्रुघ्न सिन्हा बोले, नवरात्रि में कांग्रेस में करेंगे एंट्री

बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नवरात्रि में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ‘शॉटगन’ ने कहा कि नवरात्रि में शुभ मुहूर्त होता है, इसलिए वह अच्छे काम की शुरुआत पहले नवरात्रि को 6 अप्रैल से करेंगे। हालांकि इससे पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने या न होने को लेकर तमाम कयास लगाए जाने लगे थे। राहुल से मिलकर आए शत्रुघ्न ने एक बार फिर से दोहराया है कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनावी समर में उतरेंगे।
सूत्रों के मुताबिक सीट पर चर्चा मकसद से उन्होंने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की, लेकिन अब तक कोई बात नहीं बन सकी है। इसकी वजह यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से ही लड़ने पर अड़े हुए हैं, जबकि कांग्रेस इस पर भरोसा देने से बच रही है।

इस बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। वह हमारे स्टार नेता और स्टार प्रचारक के तौर पर काम करेंगे। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा की पटना साहिब सीट से चुनाव में उतरने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। सूत्रों के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से ही लड़ने पर अड़े हुए हैं, इसी के चलते कुछ वक्त के लिए उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर कुछ अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। बिहार में गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है, इसके चलते शत्रुघ्न सिन्हा को उनकी पसंद की सीट से लड़ाने को लेकर कांग्रेस कोई वादा करने से बच रही है। पटना साहिब सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!