Mahindra की गाड़ियां अप्रैल से महंगी हो जाएंगी , 73 हजार तक बढ़ेंगे दाम

महिंद्रा की गाड़ियां खरीदना अप्रैल से महंगा हो जाएगा। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने गुरुवार को कहा कि वह अपने पैसेंजर (कारें) और कमर्शल वीइकल्स की कीमत में अप्रैल से 5,000 रुपये से लेकर 73,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कच्चे माल की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कहा कि इस बढ़ोतरी के कारण कंपनी की गाड़ियों की कीमत अगले महीने से 0.5 प्रतिशत से 2.7 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी के प्रेजिडेंट राजन वढेरा ने कहा, ‘इस साल कमोडिटी के दाम में रेकार्ड बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा 1 अप्रैल से नियामक से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना है, जिससे लागत बढ़ेगी। हमने अपनी लागत को कम करने के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन कीमत में बढ़ोतरी को रोकना संभव नहीं रह गया है।’ वढेरा ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप कंपनी ने 1 अप्रैल से गाड़ियों के दाम बढ़ाने का निर्णय किया है। बता दें कि महिंद्रा ने हाल ही में कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 लॉन्च की है, जिसे ग्राहकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा कंपनी की स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 और टीयूवी300 समेत अन्य गाड़ियां काफी पॉप्युलर हैं।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा से पहले फ्रांस की कार कंपनी रेनो ने क्विड के दाम में अप्रैल से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने भी कच्चे माल की बढ़ती लागत और बाहरी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अप्रैल से कारों के दाम में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!