कांग्रेस पार्टी की न्यूनतम आय योजना NYAY संभव है : रघुराम राजन

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर और दिग्गज अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में संकट और गरीबी के कारण अर्थव्यवस्था दबाव में है, ऐसे में इस तरह की योजना के लिए राजकोषीय गुंजाइश बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को लेकर उनसे परामर्श किया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश के 20 फीसदी गरीबों को 72 हजार रुपये की सालाना न्यूनतम आय का वादा किया। इस योजना पर 3.6 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो भारत के राजकोषीय घाटे का तीन गुना, रक्षा बजट का छह गुना और कॉरपोरेट टैक्स से होने वाली आय का दोगुना है।

अन्य अर्थशास्त्रियों व नीति नियंताओं ने कांग्रेस की इस योजना की व्यवहार्यता पर सवाल खडे़ किए हैं, जबकि रघुराम राजन का कहना है कि इस योजना के लिए राजकोषीय गुंजाइश बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘उन योजनाओं के लिए गुंजाइश बनाने की जरूरत है, जो वास्तव में असरदार हैं।’

राजन ने यह भी कहा कि इस योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा उनसे परामर्श लेने को राजनीतिक चश्मे से देखने का कोई औचित्य नहीं बनता है।उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पिछली दोनों सरकारों के बीच एक कॉमन थीम रही है। यह एक गरीबी मिटाने वाली योजना है और गरीबी मिटाने को लेकर दोनों ही सरकारें सहमत हैं।

पूर्व गवर्नर ने कहा कि इस योजना के लिए यह जरूरी है कि यह लोगों को निठल्ला नहीं करे। उन्होंने कहा कि इस योजना की बुनियाद में गरीब को फायदा पहुंचाना और उन्हें बेहतर जीविकोपार्जन के लिए सक्षम करना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!