कोई मौका मिला तो भारत लौटने को तैयार : आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि आने वाले समय में उन्हें भारत में कोई मौका मिलेगा तो वो जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। उनका बयान ऐसे समय आया है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर आम चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत होती है तो राजन वित्त मंत्री बन सकते हैं। वो अभी शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं।

राजन ने सितंबर 2016 में छोड़ा था आरबीआई गवर्नर का पद

  1. राजन ने कहा है कि वो जहां हैं वहां खुश हैं लेकिन नए अवसरों के लिए तैयार हैं। अपनी किताब थर्ड पिलर के लॉन्च के मौके पर मंगलवार को उन्होंने ऐसा कहा। कार्यक्रम के दौरान राजन से पूछा गया था कि क्या वो पब्लिक सर्विस या किसी राजनीतिक भूमिका के लिए भारत लौटना पसंद करेंगे?
  2. राजन ने सितंबर 2016 में आरबीआई के गवर्नर का पद छोड़ा था। सरकार ने उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया था। मोदी सरकार और रघुराम राजन के बीच ब्याज दरों और राजन के बयानों को लेकर अनबन रही थी।
  3. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि रघुराम राजन उन टॉप अर्थशास्त्रियों में से एक हैं जिनसे उन्होंने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना के ड्राफ्ट पर विचार-विमर्श किया था।
  4. राजन से मंगलवार को एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया था कि अगर वो देश के वित्त मंत्री होते तो उनकी प्राथमिकताएं क्या होती। राजन ने जवाब दिया था कि छोटी अवधि के कई मुद्दे हैं। उन पर फोकस करने से कई प्रोजेक्ट पटरी पर लौट सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!