‘वीजा मंत्री’ नवादा से बेगूसराय भेजने पर हर्ट हो गए,नाराज गिरिराज का छलका दर्द

बिहार के नवादा से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट बदलने को लेकर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बताइए, लोगों को जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले पाकिस्तान टूर ऐंड ट्रैवल्स विभाग के वीजा मंत्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर हर्ट हो गया।” उन्होंने आगे लिखा है, मंत्री जी ने तो कह दिया -बेगूसराय को वणक्कम।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी गिरिराज सिंह पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “तो बीजेपी के उच्च नेतृत्व ने बिहार के नवादा में वीजा मंत्री को वीजा देने से मना कर दिया। उम्मीद है कि उन्हें उनके पसंदीदा पाकिस्तान का वीजा न दिया गया होगा।”

इससे पहले गिरिराज सिंह ने कहा, “मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची क्योंकि बिहार में किसी दूसरे सांसद की सीट नहीं बदली हुई। इस पर मुझसे बात किए बिना फैसला लिया गया। प्रदेश बीजेपी नेतृत्व को बताना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया। मैं बेगूसराय के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकता।”

बता दें कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी गिरिराज सिंह नवादा लोकसभा सीट से ताल ठोकने की तैयारी कर ही रहे थे कि ऐन मौके पर बीजेपी ने उनका पत्ता नवादा से काटकर बेगूसराय से टिकट दे दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!