प्रियंका 9 फिल्में बना रहीं, उनकी लिखी एक किताब भी आएगी

प्रियंका चोपड़ा इस साल 9 फिल्मों को प्रोड्यूज़ कर रही हैं। एक किताब लिख रही हैं। दो बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। दो कंपनियों में पैसा लगाया है, उस पर भी निगाह रखेंगी। कई ब्रैंड के विज्ञापन भी शूट करने हैं। यूनीसेफ की एम्बेसडर हैं, तो कई यात्राएं भी करेंगी। यहां बात हो रही है बॉलीवुड में शिखर छूने के बाद हॉलीवुड की ए-लिस्ट सितारा बन रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। हाल ही में उन्हें मनोरंजन जगत की 50 टॉप महिलाओं में शामिल किया गया है। फिल्मों के अलावा अब प्रियंका खुद को एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर भी तैयार कर रही हैं।

प्रियंका ने कुछ माह पहले ही बम्बल एप में निवेश किया है। यह एक डेटिंग एप है, जिसे मशहूर डेटिंग एप टिंडर की सहसंस्थापक विटनी वोल्फ हर्ड ने टिंडर छोड़ने के बाद वर्ष 2014 में लॉन्च किया था। वे इसकी ब्रैंड एम्बेसडर बनने के साथ इसके विज्ञापन तक पर ध्यान दे रही हैं। सेरेना विलियम्स ने भी इस एप में निवेश किया है। इससे पहले प्रियंका ने हॉबर्टन स्कूल ऑफ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में भी 8.2 मिलियन डॉलर निवेश किया था। यहां वे बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में हैं। यही नहीं प्रियंका पर्पल पेबल प्रिक्चर्स नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। 2013 में शुरू हुआ यह प्रोडक्शन हाउस शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान आदि के प्रोडक्शन हाउस से काफी अलग है। यह क्षेत्रीय सिनेमा पर ज्यादा जोर देता है।

विदेश में क्या किया

  • 2012 में पहला गाना ‘इन माय सिटी’ आया।
  • 2013 में रैपर पिटबुल के साथ दूसरा गाना ‘एग्जॉटिक’ आया।
  • 2015 में क्वांटिको शो आया।
  • 2016 में पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की।
  • बेवॉच के अलावा ‘अ किड लाइक जेक’ और ‘इजंट इट रोमांटिक’ फिल्म भी आ चुकी है।
  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!