टी-20 में ना कोई फेवरेट होता है, ना ही अंडरडॉग

आईपीएल शुरू होने से पहले ही पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बयानों ने हलचल मचा दी है। गंभीर ने कुछ दिन पहले कहा था कि विराट कोहली ने बतौर कप्तान एक बार भी आईपीएल नहीं जीता है, फिर भी वे काफी भाग्यशाली हैं जो उनकी कप्तानी बरकरार है। विराट कोहली ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया कि- कोई उनके बारे में क्या बोलता है, इस पर वे ध्यान नहीं देते।

टेस्ट-वनडे में फिसड्डी रही विंडीज का टी-20 में प्रदर्शन शानदार

अब आईपीएल शुरू हुआ है तो ऐसे कुछ बयान आ ही सकते हैं। खैर, इस बार की दावेदार की बात करें तो टी-20 में कोई भी फेवरेट नहीं होता और कोई भी अंडरडॉग नहीं होता। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक 6 बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप हो चुकी है। सिर्फ एक टीम ऐसी है, जिसने 2 बार खिताब जीता है- वेस्टइंडीज। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने से पहले वेस्टइंडीज संघर्ष करती ही नजर आ रही थी। फिर भी टी-20 में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।

सारे कयासों को धता बताते हुए राजस्थाना रॉयल्स ने जीता था आईपीएल-1 का खिताब

टी-20 किस कदर अनिश्चय से भरा है, इसका उदाहरण आईपीएल में भी है। पहले संस्करण में तमाम टीमें फेवरेट मानी जा रही थीं, लेकिन खिताब जीता राजस्थान रॉयल्स ने। शेन वॉर्न की करिश्माई कप्तानी की उसमें बड़ी भूमिका थी। सबसे मजबूत मानी जा रही डेक्कन चार्जर्स तो टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। फिर अगले सीजन में जब डेक्कन चार्जर्स को खारिज कर दिया तो वे चैम्पियन बनकर उभरे।

2 साल के बैन के बाद खेलने उतरी चेन्नई ने ट्रॉफी जीती थी

इसी तरह चेन्नई सुपरकिंग्स मजबूत टीम तो रही और खिताब भी जीता, लेकिन जब पिछले साल वे 2 साल के प्रतिबंध के बाद वापस आए तो कम ही उम्मीद थी कि वे चैम्पियन बन जाएंगे। टीम के अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र 30 साल से ज्यादा थी और कई आउट ऑफ फॉर्म भी थे। फिर भी टीम चैम्पियन बनी।

आरसीबी के खिताब जीतने से विराट की उपलब्धि बढ़ेगी

वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कई सीजन में फेवरेट को तौर पर शुरुआत की, लेकिन अब तक खिताब से दूर ही हैं, जबकि उनके पास विराट के अलावा क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, केएल राहुल, मिशेल स्टार्क, युवराज सिंह, जहीर खान, डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ी रहे। साफ है कि बड़े नामों का होना सफलता की गारंटी नहीं होता। टीम संयोजन सबसे अहम होता है। आखिरी में विराट कोहली की ही बात। वे विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सफल कप्तान हैं। आईपीएल ना जीत पाना उनके महत्व को कम नहीं करता, पर ये खिताब उनकी उपलब्धियों को बढ़ा जरूर सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!