भारत के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रॉ कराया,कोरिया ने आखिरी मिनट में गोल किया

भारत ने रविवार को यहां सुल्तान अजलान शाह कप के चौथे मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच में भारतीय टीम 59वें मिनट तक 1-0 से आगे थी। मैच खत्म होने में जब सिर्फ 22 सेकंड बाकी थे, तभी भारतीय खिलाड़ियों की गलती के कारण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और उसने इसे गोल में बदलकर मैच 1-1 से ड्रॉ करा लिया।

इससे पहले भारत की ओर से 28वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल किया। इस ड्रॉ से भारत और कोरिया को 1-1 अंक मिले।

दूसरे नंबर पर भारत

भारत के अब कुल 4 अंक हो गए हैं। उसने अपने पहले मैच में एशियाई चैम्पियन जापान को 2-0 से हराया था। अब वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर कोरिया है। उसके भी 4 अंक हैं, लेकिन उसके टूर्नामेंट में 4 गोल हो गए हैं, जबकि भारत के 3 गोल ही हैं। भारत का अगला मुकाबला 26 मार्च को मलेशिया के साथ होगा।

अंक तालिका

टीममैच खेलेजीतेड्रॉहारेगोल किएगोल खाएअंक
कोरिया2110414
भारत2110314
मलेशिया1100513
जापान1001020
कनाडा1001360
पोलैंड1001150

पांच बार खिताब जीत चुका है भारत

भारत ने आखिरी बार 2010 में खिताब जीता था। भारतीय टीम अब तक कुल 5 बार (1985, 1991, 1995, 2009, 2010) इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है। 2010 में भारत ने खिताब दक्षिण कोरिया के साथ साझा किया था। हालांकि, पिछले साल वह पांचवें नंबर पर रहा था।

टूर्नामेंट में भारत के मुकाबले

तारीखकिसके खिलाफ
23 मार्चभारत ने जापान को 2-0 से हराया
24 मार्चभारत ने कोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला
26 मार्चभारत vs मलेशिया
27 मार्चभारत vs कनाडा
29 मार्चभारत vs पोलैंड
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!