मोदी बड़े पाखंडी, पहले चायवालों पर डोरे डाले; अब चौकीदारों को रिझाने में लगे:मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

इंदौर. मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। वर्मा ने मोदी को सबसे बड़ा पाखंडी बताया। कहा- “मोदी चौकीदारों पर डोरे डाल रहे हैं। कह रहे हैं तुम्हारा अपमान हुआ। पहले चायवाला बनकर चायवालों पर डोरे डाले। अब चाय वाला गायब हो गया है। अब चौकीदारों पर डोरे डाल रहे हैं।”

बोले- अब नीच को खोज के लाएं और मीटिंग लें मोदी

मंत्री वर्मा यहीं नहीं रुके। बोले- “चौकीदार चोर कोई जुमला नहीं है। यह सिद्ध हो गया कि देश का सबसे बड़ा चौकीदार चोर निकला। राफेल डील में 30 हजार करोड़ रुपए का फायदा अनिल अंबानी को पहुंचाया। चौकीदार चोर शब्द आया तो थोड़े विचलित हुए और सारे चौकीदारों को संबोधित करने लगे। हमारे मणिशंकर अय्यरजी ने एक बार नीच बोल दिया था तो अब नीच को खोज के लाएं और उनकी मीटिंग लें… जैसे चौकीदारों की ले 
दिग्गी को चुनाव मैदान में उतरने पर बधाई : मंत्री वर्मा ने दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने पर बधाई दी और पूरा समर्थन देने की बात कही। वर्मा के मुताबिक ये बड़ी बात है कि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। मेरा पूरा समर्थन उनके साथ है। हालांकि, अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुए इस बात पर भी जोर दिया है कि कांग्रेस कुछ सीटों को गंभीरता से नहीं लेती है। हम पांच साल तक कोई नेता बनाते नहीं हैं और चुनाव के ठीक पहले उम्मीदवार खोजने निकलते हैं। पार्टी को इसे गंभीरता लेना होगा। 

मध्यप्रदेश में किसी विधायक को नहीं मिलेगा टिकट : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक में वर्मा ने विधायकों के चुनाव लड़ने पर भी विराम लगा दिया है। वर्मा ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि कोई भी विधायक चुनाव नहीं लड़ेगा। जीतू पटवारी का सांसद का चुनाव लड़ने का सवाल पैदा नहीं होता है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि टिकट कोई भी मांग सकता है। वर्मा की बात सुनने के बाद जीतू पटवारी ने भी अपने सुर बदलते हुए कहा है कि इंदौर सीट से ताई को हटाना है। क्योंकि सुमित्रा महाजन ने 32 सालों में कोई काम नहीं किया है। इंदौर सीट से इस बार कांग्रेस जीतेगी।

कांग्रेस ने इंदौर को नहीं लिया गंभीरता से : वर्मा ने अपने बेटे को टिकट दिए जाने के मामले पर कहा कि वरिष्ठ नेता बहुत सोच-समझकर टिकट देते हैं। किसी के कहने से मेरे बेटे को कोई टिकट दे नहीं दिया। सांसद सुमित्रा महाजन को लेकर कहा कि ताई जैसी नकारा 8 बार जीत कर संसद तक पहुंच गईं। इसलिए कांग्रेस को इस बार गंभीरता से चुनाव लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के बीच पैठ बनाने को कहा। सज्जन वर्मा ने कहा कि जिस तरह से सभी ने ठाना था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है और हमें सफलता मिली। उसी प्रकार अब बारी लोकसभा चुनाव की है। हमें राहुल गांधी को देखना है, फिर चाहे उम्मीदवार कोई भी हो। हमें सबका साथ देना है। 

जीतू पटवारी ने ताई पर साधा निशाना।

जीतू बोले- ताई ने 32 साल में इंदौर के लिए कुछ नहीं किया : जीतू पटवारी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- चायवालों में पांच साल में कितना बदलाव आया। दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, देश आज सबसे बड़ा बेरोजगार बन गया है। किसानों को दोगुनी आय का वादा किया था, लेकिन किसानों के हालत बेहद खराब है। सुमित्रा महाजन पर हमला बोलते हुए कहा कि ताई 32 साल से सांसद हैं। वो बताएं कि वे कितने मोहल्ले में 32 साल में गईं। कितने कार्यकर्ताओं के फोन उठाती हैं। लोस स्पीकर रहीं, आपकी सरकार रहीं। मेट्रो क्यों नहीं आई। मैं पूछना चाहता हूं कि सुमित्रा ताई ने 32 साल में क्या काम किया। ताई 80 साल की हो गईं, अब ताई को काम करने की जरूरत नहीं है। 


  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!