राहुल-प्रियंका गांधी या कोई और? जनवरी में कांग्रेस कर सकती है अपने नए अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस पार्टी को अगले साल जनवरी में नया अध्यक्ष मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अगले साल जनवरी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की बैठक बुला सकती है। इस मामले से जुड़े पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने यह जानकारी दी।

सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने शुरू में सुझाव दिया था कि सत्र एक साल के भीतर आयोजित किया जाना चाहिए, मगर राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने इसे अगले छह महीनों में आयोजित कराने पर बल दिया। 

कांग्रेस के इस विशाल संगठनात्मक अभ्यास के लिए जनवरी का शेड्यूल भी पार्टी को पसंद है, क्योंकि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कोई बड़ा चुनाव नहीं होगा। साल 2021 में पांच विधानसभाओं- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुदुचेरी के चुनाव अप्रैल में कराए जाएंगे, तब तक कांग्रेस को एक नए नेता की अगुवाई में फिर से संगठित टीम के साथ आने और पार्टी को मजबूत करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी और सीडब्ल्यूसी से एक नए प्रमुख को खोजने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा था। बता दें कि सोनिया गांधी अगस्त 2019 से ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। मगर मनमोहन सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें नए अध्यक्ष चुने जाने तक अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया था। दरअसल, 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र पर मीटंग में काफी घमासान हुआ था और चिट्ठी के जरिए नेतृत्व में बदलाव की मांग की गई थी। 

पार्टी के नेताओं ने यह भी कहा कि 2017 और 2019 के बीच दो साल तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी अध्यक्ष दोबारा बनने के खिलाफ हैं, मगर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और कई नेता उन्हें फिर से पार्टी के नेता के रूप में देखना चाहते हैं। माना ये भी जा रहा है कि ये नेता और कार्यकर्ता गांधी परिवार के इतर अध्यक्ष मंजूर नहीं करेंगे। 

सोनिया गांधी ने पहले ही पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वह मई 1998 से दिसंबर 2017 तक 19 से अधिक सालों के लिए पार्टी अध्यक्ष रहीं, उसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी की बागडोर संभाली थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मई 2019 में इस्तीफा दिया। 

दरअसल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सत्र एक मैराथन प्रक्रिया है, जो राज्य स्तर से सदस्यता अभियान और प्रतिनिधियों के चुनाव के साथ शुरू होती है। पार्टी के हालिया इतिहास में कांग्रेस के अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चुना गया है, एक उदाहरण को छोड़कर जब जितेंद्र प्रसाद ने 2000 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था और उसमें वह बुरी तरह से हार गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!