नागपुर दफ्तर में हाजिरी लगाने पहुंचे सिंधिया,घर में पवैया-प्रभात झा ने घेरा

ग्वालियर के जयविलास पैलेस में सालों से सिर्फ जय जयकार के नारे गूंजते रहे हैं, लेकिन अब विरोध के सुर भी सुनाई पड़ने लगे हैं. बीजेपी का दामन थामने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में जब अपने गृह जनपद पहुंचे तो महल से चंद कदमों की दूरी पर कांग्रेसियों ने जमकर उनके विरोध में नारे लगाए. वहीं, सिंधिया के बीजेपी में एंट्री से राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं. कभी महल (सिंधिया परिवार) के खिलाफ में बुलंद स्वर से सुर्खियों में रहने वाले प्रभात झा और जयभान सिंह पवैया के विरोधी तेवर कायम है. विरोध और समर्थन के बीच सिंधिया मंगलवार को आरएसएस मुख्यालय पहुंचकर हाजिरी लगाने का काम किया. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय पहुंचे. यहां उनकी मुलाकात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से तो नहीं हो सकी, लेकिन संघ के अन्य पदाधिकारियों से वह जरूर मिले. सिंधिया ने संघ मुख्यालय में आरएसएस संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के निवास स्थल का निरीक्षण किया. सिंधिया ने कहा, ‘राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव का केंद्र है ये. यहां राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है. यहां आकर नई ऊर्जा मिलती है.’ 

कांग्रेस से जनसंघ में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया का भी संघ से बहुत मजबूत रिश्ता बना रहा है. ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर दौरे को बीजेपी या उनके समर्थक भले ही सामान्य दौरा बताएं, लेकिन उपचुनाव से ठीक पहले सिंधिया का अचानक संघ मुख्यालय पहुंचने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. सिंधिया की इस यात्रा को इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी के कई दिग्गज नेता सिंधिया समर्थक मंत्रियों और पूर्व विधायकों की उपचुनाव में उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं. आने वाले उपचुनाव में कहीं कोई अवरोध न हो, इसके लिए भी उनका प्रयास चल रहा है. 

दरअसल, प्रभात झा और जयभान सिंह पवैया बीजेपी के ऐसे नेता रहे हैं, जिनकी सियासत सिंधिया परिवार के विरोध पर खड़ी रही है. सिंधिया के बीजेपी में आने से ये दोनों नेता कशमकश में हैं. ऐसे में प्रभात झा और पवैया का उपचुनाव के परिदृश्य से गायब रहना कांग्रेस के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. ऐसे में पवैया की नाराजगी दूर करने की कवायद भी की जा रही है. प्रभात झा ग्वालियर डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन अभी उन्हें उपचुनाव को लेकर कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. 

जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को एक ट्वीट कर अपने इरादे साफ कर दिए कि वे किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने लिखा था कि सांप की दो जीभ होती है और आदमी की एक. सौभाग्य से हम मनुष्य हैं. राजनीति में वक्त के साथ दोस्त-दुश्मन बदल सकते हैं पर मेरे लिए सैद्धांतिक तौर पर कल जो मुद्दे थे वे आज भी हैं, जयश्री राम. हालांकि, उन्होंने सांप किसे कहा, क्यों कहा, इसके कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

पवैया-झा बीजेपी के अहम चेहरे

जयभान सिंह पवैया राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक थे. इसके बाद वे सांसद सहित शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे. प्रभात झा लंबे समय तक मध्य प्रदेश में भाजपा के मीडिया प्रभारी रहे हैं. फिर कमल संदेश सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का जिम्मा संभाला. दोनों नेता ग्वालियर इलाके से आते हैं, जहां की 16 सीटों पर उपचुनाव होने हैं.  

उपचुनाव की कमान सिंधिया-शिवराज के हाथ

दरअसल, मध्य प्रदेश उपचुनाव के प्रचार की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में हैं. हाल ही ये दोनों नेताओं ने ग्वालियर इलाके का दौरा करके बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है, लेकिन चुनाव परिदृश्य में पवैया और प्रभात झा की भूमिका अभी तय नहीं है. ऐसे में सिंधिया के संघ के दर पर दस्तक देकर अपने राजनीतिक समीकरण को मजबूत ही नहीं बल्कि अपने विरोधियों को भी संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!