यूपी विधानसभा में योगी के मंत्री का सपा पर हमला, कहा- ये आतंकवादियों के समर्थक

लखनऊ. यूपी विधानसभा में आज सत्र के दौरान सपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया. इस हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री ने उन्हें आतंकियों का समर्थक बताया. उन्होंने हंगामे पर कहा कि ये आतंकवादियो के समर्थक हैं. इनकी सरकार में आतंकियों के मुक़दमे वापस लिए गए हैं. आज विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आखिरी दिन था. ऐसे में सत्तापक्ष 17 विधेयक पास करवाने के जोर में थी. वहीं सपा विधायकों ने सत्र के दौरान हंगामा किया. 

सदन में सत्र शुरू होते ही सपा ने खराब क़ानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर शोर शराबा किया और नारेबाजी शुरू कर दी.अध्यक्ष ने सदस्यों को सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिलाई. लेकिन सपा सदस्य हंगामा करते रहे और वेल में आ गए. अध्यक्ष ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित भी की लेकिन सपा सदस्यों का हंगामा जारी रहा. हालांकि हंगामे के बीच विधेयक पास किए गए.
हंगामा कर रहे सपा सदस्यों ने सरकार पर विपक्ष का आवाज़ दबाने का लगाया आरोप. इसी पर संसदीय कार्य मंत्री ने हंगामे पर कहा ये आतंकवादियों के समर्थक हैं. इनकी सरकार में आतंकियों के मुक़दमे वापस लिए गए. बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. शनिवार को कार्यवाही के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा. वहीं आज विधान परिषद की कार्यवाही भी चलेगी. इस दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा.

लखनऊ में तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने इस तरह किया था प्रदर्शन.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!