एटा में थाने के अंदर से लापता हुई लड़की, एसओ सहित तीन सस्पेंड

यूपी के एटा जिले के अवागढ़ थाने से एक लड़की गायब हो गई। यह लड़की कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी इसके बाद उसे पुलिस ने उसे खोजकर थाने में रखा था। आज जब उसके परिजन थाने पहुंचे तो वह नहीं मिली। इसकी जानकारी मिलते ही गांव वाले भड़क गए और थाने पर बवाल कर दिया। थानेदार को दौड़ा लिया। उसने कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिसबल ने पहुंचकर हालात संभाले। सर्किल का फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। एसएसपी ने थाना पुलिस की लापरवाही पर थानेदार, विवेचक और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। अब किशोरी की तलाश चल रही है।

थाना अवागढ़ के एक गांव की एक सोलह साल की लड़की 14 अगस्त को लापता हुई थी। पिता ने आरोपी लवकुश निवासी राजपुर थाना सकरौली पर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 अगस्त को सकरौली पुलिस ने किशोरी बरामद कर ली। उसे अवागढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को अवागढ़ पुलिस ने किशोरी के बयान भी दर्ज कराए। मेडिकल भी कराया। इसके बाद अवागढ़ थाने ले आए। शुक्रवार दोपहर किशोरी के परिजन उसके लिए खाना लेकर थाने गए तो किशोरी वहां नहीं थी। उसके बारे में जब थाने में तैनात कर्मचारियों से पूछा गया तो सब आनाकानी करने लगे। ये बात तुरंत गांव में फैल गई। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दौड़ा लिया। थानेदार ने खुद को कमरे में बंद कर बचाया। हंगामे की जानकारी मिलते ही एएसपी ओपी सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ रामनिवास यादव, एसडीएम एसपी वर्मा, जलेसर सर्किल फोर्स, पीएसी पहुंचे। इन्होंने हालात को संभाला। देर शाम तक ग्रामीण थाने में डेरा डाले हुए है। वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए थानेदार, विवेचक और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। 

सुनील कुमार सिंह, एसएसपी एटा ने बताया कि लड़की के गायब होने के मामले में एसएचओ अवागढ़, विवेचक और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। लापरवाही बतरने पर कार्रवाई हुई है। किशोरी की तलाश कराई जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!