इंदौर पुलिस की नायाब सजा, बदमाशों को लोगों के बीच ले जा कर मंगवाई माफी, कराई उठक-बैठक

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल पुलिसिंग का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। दरअसल, इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र रहवासियों के एक इलाके में दो गुंडों ने ऐसा आतंक मचा रखा था कि हर परिवार डरा और सहमा सा रहने लगा था। दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही थाना क्षेत्र में एक युवक से गाड़ी की मांग की और न दिए जाने पर उस पर चाकू से हमला बोल दिया जिसके बाद युवक घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को खाकी की ताकत दिखाई जिसे देखने के बाद वहाँ के लोग ताली बजाने को मजबूर हो गए।

द्वारकापुरी पुलिस ने क्षेत्र के चाकूबाजी सहित अन्य वारदातों को अंजाम देकर अपना आतंक कायम करने वाले दो बदमाशों का जुलूस गुरुवार रात को पुलिस ने उसी में क्षेत्र में निकाला जहां बदमाशों के खौंफ के साये में लोग डरे हुए थे। पुलिस ने बदमाशों के आतंक वाले क्षेत्र में ना सिर्फ जुलूस निकाला बल्कि वहीं उनसे उठक-बैठक भी लगवाई और कान पकड़कर लोगो से माफी भी मंगवाई। जिसके बाद खाकी के रौब से खुश होकर लोगों ने घरों से निकलकर तालियां बजाकर पुलिस के इस अंदाज का स्वागत भी किया।

पुलिस की माने तो क्षेत्र में अजय ठाकुर और विजय विश्वकर्मा नामक बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे थे, जिसके चलते दोनों बदमाशों का क्षेत्र में आतंक हो गया था। कुछ दिन पहले ही दोनों बदमाशों ने रोहन पंजवानी नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। दोनों के बढ़ते ख़ौफ़ के बीच पुलिस ने गुरुवार रात को उन्हें पकड़ा और उन क्षेत्रों में ले गई जहाँ उनका आतंक है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों से वहीं उठक बैठक लगवाई और लोगो से माफी भी मंगवाया। पुलिस ने बदमाशों को उस जगह माथा भी टिकवाया जहां बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर उसका रक्त बहाया था।

बदमाशों का जुलूस देखकर लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस का स्वागत भी किया। फिलहाल दोनों बदमाशों पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और उनकी जमकर खातिरदारी भी की गई है। इधर, पुलिस अब लोगों से जुड़ाव के लिए प्रयास भी शुरू कर रही है ताकि ऐसी आपराधिक वारदातें सामने न आएं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!