H-1B वीजा पर ट्रंप प्रशासन ने दी राहत, भारत के IT शेयर में आई तेजी

  • एच-1बी वीजा के नियमों में सशर्त छूट दी
  • टीसीएस समेत अन्य IT शेयर में आई तेजी

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के नियमों में सशर्त छूट दी है. नए नियमों के मुताबिक अगर कोई एच-1बी वीजा धारक वापस पाबंदी लगने से पहले अपनी पुरानी नौकरी पर अमेरिका में लौटता है तो उसे आने की इजाजत होगी. इसके अलावा वीजाधारक की पत्नी और बच्चों को भी राहत देते हुए प्राइमरी वीजा के साथ अमेरिका में आने की मंजूरी दी गई है.

भारत को फायदा

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से भारत के आईटी प्रोफेशनल्स को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है. यही वजह है कि सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को आईटी सेक्टर के शेयरों में रौनक देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और एचसीएल के शेयर में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में रौनक रही. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 150 अंक मजबूत हुआ तो वहीं निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्यादा की तेजी रही. फिलहाल, सेंसेक्स 38,500 अंक के पार कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 11,350 अंक के स्तर पर है.

बुधवार को लगा था ब्रेक

सेंसेक्स में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया. सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान कोटक बैंक को हुआ. इसमें 2.10 प्रतिशत की गिरावट आई.
इसके अलावा, जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और टाइटन शामिल हैं. दूसरी तरफ एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्रा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्रा टैक सीमेंट में 4.86 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गयी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!