भारत से रिश्तों पर बोला चीन- शक की निगाह से ना देखें, दोस्त बनकर आगे बढ़ना जरूरी

भारत और चीन के बीच मई के महीने के बाद से ही संबंधों में खटास जारी है. लद्दाख में हुई चीनी घुसपैठ के बाद से ही बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या बढ़ी हुई है, इसके अलावा दोनों सेनाओं के बीच बातचीत का सिलसिला चल रहा है. अब चीन की ओर से बयान दिया गया है कि दोनों देशों को साथ में आगे बढ़ना चाहिए, एक-दूसरे को शक की निगाह से नहीं देखना चाहिए.

भारत में मौजूद चीनी दूतावास ने अपनी मैग्जीन के जुलाई अंक में भारत-चीन के रिश्तों पर बात की. इसमें कहा गया है, ‘हर रिश्तों में हालात ऊपर-नीचे होते रहते हैं, हाल ही में बॉर्डर पर जो विवाद हुआ उसके कारण भारत और चीन को अपने रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए. साथ ही दोनों देशों के प्रमुखों ने जो विज़न रखा है उसपर आगे बढ़ना चाहिए’.

बयान में कहा गया है, ‘अब जब सीमा पर सेनाओं के बीच बातचीत जारी है और सैनिकों को पीछे हटाने का सिलसिला चल रहा है, तब दोनों देशों को दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहिए ना कि दुश्मन की तरह. पिछले कुछ वक्त में दोनों देशों ने साथ में विकास यात्रा को आगे बढ़ाया है उसे ही साथ लेकर चलना चाहिए और एक दूसरे के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए.’

गौरतलब है कि मई में विवाद के बाद जून में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ा था, हजारों की संख्या में सैनिक बॉर्डर पर इकट्ठा हो गए.

अभी भी दोनों देश बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चीन की सेना ही समझौते के तहत पीछे हटने को तैयार नहीं है. चीन की ओर से कई बार समझौते का उल्लंघन किया गया है, वहीं भारत ने हर बार यही कहा है कि जबतक पूरी सेना पीछे नहीं हटेगी, रिश्तों में सुधार आना मुश्किल है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!