पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है. आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलिटेन के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया है.

84 साल के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सोमवार को दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी रविवार को दिल्ली स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरकर चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनके मस्तिष्क में एक जगह पर खून का थक्का जम गया था. इस जमे खून को निकालने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी.

की गई थी लाइफ सेविंग सर्जरी

इस जटिल सर्जरी के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है. अस्पताल ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर उन्हें क्रिटिकल अवस्था में अस्पताल लाया गया था. जांच के दौरान उनके मस्तिष्क में एक बड़े खून के थक्के का पता चला, इसके लिए एक जटिल (लाइफ सेविंग) सर्जरी की गई थी.

कोरोना संक्रमित भी हैं प्रणब मुखर्जी

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही प्रणब मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था, जहां ये सर्जरी खून के थक्के हटाने के लिए की गई. टेस्टिंग के दौरान ही उनकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!