राहुल की ट्रोलिंग पर बोले दिग्विजय- हिटलर की रणनीति अपना रहे बीजेपी-संघ

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्रोल किए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की रणनीति को हिटलर समेत हर तानाशाही अपनाता रहा है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मोदी, शाह, भाजपा, संघ और उनकी ट्रोल सेना प्रश्न पूछने वालों को सोशल मीडिया पर झूठे, बिना किसी प्रमाण पोस्ट डाल कर उन्हें बदनाम कर उन्हें डराते धमकाते हैं. यही रणनीति हिटलर समेत हर तानाशाही अपनाता रहा है. मैं इसलिए राहुल गांधी का सम्मान करता हूं कि वे साहस के साथ प्रश्न पूछ रहे हैं.’

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कोरोना संकट और अर्थव्यवस्था के मसले पर केंद्र सरकार को घेरते आए हैं. राहुल गांधी लगातार ट्वीट कर, वीडियो साझा कर और एक्सपर्ट्स से बात कर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में यूथ कांग्रेस की ओर से रोजगार दो कैंपेन चलाया गया था.
इस कैंपेन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नई नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अबतक 14 करोड़ लोग अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं. इस सबके लिए मोदी सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं.
बीते दिनों ही इंफोसिस के को-फाउंडर एन. नारायण मूर्ति ने आशंका जताई है कि इस बार आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट GDP में दिखेगी. इसी बयान के सहारे अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने इस बयान को साझा करते हुए लिखा, ‘मोदी है तो मुमकिन है’.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!