इंदौर शहर में फिर बजी खतरे की घंटी जिम्मेदार कौन!

इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमण का ग्रोथ रेट बढ़कर 8 फीसदी से ज्यादा हो गया। संक्रमित मामलों का इस तरह बढ़ना शहर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।शुक्रवार को ही 2 मौतें भी हुई।

184 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि
शुक्रवार 7 अगस्त को 2524 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। 2261 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय को प्राप्त हुई।2049 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 184 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 28 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले।आज दिनांक तक की बात करें तो 151795 सैम्पलों की जांच की गई है। 8343 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। याने 5 फीसदी से ज्यादा औसत संक्रमण दर रही है।

2 और मरीजों की संक्रमण से गई जान
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो और मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 330 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इंदौर में मृत्यु दर की गणना की जाए तो करीब 4 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

80 मरीजों को कोरोना से मिला छुटकारा
शुक्रवार को 80 मरीज कोरोना से मुक्त होने के बाद सकुशल घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5851 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इसका औसत देखा जाए तो 70 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 2162 मरीजों का अभी भी कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अब कोरोना का संक्रमण शहर में बढ़ने की जवाबदारी कौन लेगा। क्योंकि अगर अभी भी कदम नहीं उठाए गए तो कोरोना का संक्रमण और तेजी से पैर पसार सकता है । क्या वे जनप्रतिनिधि यह जवाबदारी लेंगे जिन्होंने प्रशासन पर दबाव बनाकर शहर के सभी बाजार एक साथ खोलने पर मजबूर किया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!