सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती की मुसीबत बढ़ी, CBI ने परिवार और उनके खिलाफ की एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput) में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput) में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

सीबीआई ने गुरुवार को रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. सीबीआई ने यह केस बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया है. सीबीआई की एसआईटी की टीम सुशांत राजपूज मामले की जांच कर रही है. टीम ने बिहार पुलिस से अब तक की हुई जांच के सभी दस्तावेज मांगे हैं.

सीबीआई ने रिया चक्रवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता( IPC) की धारा 341(गलत तरीके से बंधक बना कर रखना), 348(किसी बात के लिये मजबूर करना या संपति का इस्तेमाल करना), 380(किसी चीज़ को चुराना), 406 (भरोसे को तोड़ना), 306 (आत्महत्या के लिये मजबूर करना), 506 (किसी को डराना धमकाना), 420 (धोखाधड़ी करना),120B में केस दर्ज किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को मंजूरी दे दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने सभी सुशांत को प्रतिभाशाली कलाकार बताते हुए कहा कि उनकी मृत्यु के कारणों की सच्चाई सामने आनी ही चाहिए. 34 साल के सुशांत की 14 जून को मुंबई में मौत हो गयी थी. उसके बाद इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना नीत गठबंधन को सीबीआई जांच का कदम पसंद नहीं आया और राकांपा नेता नवाब मलिक ने बिहार की याचिका पर न्याय अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया.

मनोज शशिधर के नेतृत्व में बनाई SIT
सीबीआई के द्वारा इस मामले में एक एसआईटी (Special Investigation Team) का गठन किया गया है. इस मामले में गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. गुजरात कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी गगनदीप गंभीर भी इस टीम का हिस्सा होंगी. जो दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में ही कार्यरत हैं।इस मामले में सीबीआई की टीम जल्द ही कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है. इसके साथ फॉरेंसिक सबूतों को इकट्ठा करने के साथ- साथ उसको CFSL लैब में जांचने -परखने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी. इस मामले में तमाम सबूतों को जल्द से जल्द इकट्ठा करना बेहद आवश्यक है क्योंकि सीबीआई की तफ्तीश रिपोर्ट के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की तफ्तीश निर्धारित है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!