WHO ने कहा कोरोना की 6 वैक्सीन तीसरे फेज में, कामयाबी की गारंटी फिलहाल नहीं

Corona Vaccine: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन से पूरी दुनिया को काफी ज्यादा उम्मीदें है. इसके क्लीनिकल ट्रायल अलग-अलग देशों में चल रहे हैं. भारत का सीरम इंस्टिट्यूट भी ऑक्सफोर्ड के इस प्रोजेक्ट में पार्टनर है

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है. अब तक इस खतरनाक वायरस से 7 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पूरी दुनिया में एक करोड़ 80 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में हर किसी की निगाहें कोरोना के वैक्सीन (Corona Vaccine) पर टिकी है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि दुनियाभर में 6 वैक्सीन का काम तीसरे पेज में पहुंच गया है. लेकिन WHO का ये भी कहना है कि फिलहाल इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये सारी वैक्सीन कामयाब होगी।

आइए एक नजर डालते हैं कि फिलहाल दुनिया में कहां-कहां और कितने वैक्सीन पर काम चल रहा है. साथ ही WHO ने और क्या कुछ कहा है…

WHO का कहना है कि इस वक्त दुनिया भर में 6 वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल चल रहे है. इसमें से 3 वैक्सीन चीन के हैं.दुनिया भर में फिलहाल 165 वैक्सीन पर काम चल रहा है. जिसके अलग-अलग फेज के ट्रायल चल रहे हैं. WHo के मुताबिक इस वक्त 26 वैक्सीन ऐसे हैं जिसके क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं.WHo के मुताबिक फेज 3 में बड़े संख्या में लोगों पर ट्रायल किए जाते हैं. यहां ये पता लगाया जाता है कि आखिर ये वैक्सीन लंबे समय तक और ज्यादा से ज्यादा लोगों पर काम कर रहा है या नहीं. फिलहाल इस बात की गारंटी नहीं है कि तीसरे फेज में ये कामयाब होंगे ही.चीन में जिन तीन वैक्सीन का काम तीसरे चरण में पहुंच गया है वो है- सिनोवैक, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट, सिनोफैरम/बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्टअमेरिका की मोडेरना कंपनी ने कोरोना वैक्सीन पर सबसे पहले काम शुरू किया. अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दो फेज के क्लीनिकल ट्रायल से अच्छे नतीजे सामने आए हैं. इस वैक्सीन का मुश्किल और तीसरा पड़ाव 27 जुलाई से शुरू हो गया है.

ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी की वैक्सीन से पूरी दुनिया को काफी ज्यादा उम्मीदें है. इसके क्लीनिकल ट्रायल अलग-अलग देशों में चल रहे हैं. भारत का सीरम इंस्टिट्यूट भी ऑक्सफोर्ड के इस प्रोजेक्ट में पार्टनर हैभारत की दो वैक्सीन-भारत बायोटेक और जायडस कैडिला ने ह्यूमन ट्रायल की शुरुआत कर दी है. भारत बायोटेक कंपनी ने इससे पहले पोलियो, रेबीज, चिकनगुनिया, जापानी इनसेफ्लाइटिस, रोटावायरस और जीका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!