फेसबुक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक टिप्पणी

बिलासपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान से मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अनर्गल पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लिखित शिकायत में संदीप दुबे ने बताया कि रायपुर निवासी शत्रु शकार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भी भोंडा कटाक्ष किया है। साथ ही धर्म और जाति के नाम पर पोस्ट शेयर कर सामाजिक समरसता में जहर घोल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे और विधि विभाग पदाधिकारी धीरेन्द्र पांडेय, अश्वनी जायसवाल, दल्लु सिंह ठाकुर, कमलकांत मिश्रा ने पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल से मिलकर शत्रु  शाकर की शिकायत की है। पुलिस कप्तान को संदीप दुबे ने बताया कि रायपुर निवासी शत्रु शाकर अपने फेसबुक अकाउन्ट पर सीएम समेत देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के खिलाफ अनाप शनाप पोस्ट डालकर सामाजिक सद्भावना के माहौल को बिगाड़ रहा है। पोस्ट में धर्म,  जाति और कोरोना भ्रस्टाचार पर मनगंढंत पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत जहर उगल रहा है।  संदीप ने कहा कि फेसबुक में पोस्ट करने वाले रायपुर निवासी शत्रु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाए। शत्रु शकार ने फेसबुक अकाउंट में कांग्रेस,स्वन्त्रता सेनानियों के खिलाफ भी अनाप शनाप पोस्ट डाला है। पोस्ट में साजिश बू आ रही है। जाति- धर्म के नाम से समाज में नफऱत फ़ैलाया जा रहा है। इस प्रकार के पोस्ट से राज्य में कभी भी दंगा फसाद भी हो सकता है। 
कांग्रेस नेताओ  ने कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना के दौर से गुजर रहा है। राज्य सरकार नियमो का पालन करते हुई, राज्य की जनता की स्वास्थ रक्षा में 24 घंटे मुस्तैद है।  ऐसे समय में शत्रु शकार ने अन्य पोस्ट के अलावा कोरोना महामारी के सम्बन्ध में भी झूठी खबरे फैलायी जा रही है। 3 दिन पहले ही शत्रु शकार ने अपने वीडियो पोस्ट में लिखा है कि “भूपेश बघेल सरकार का नया व्यापार चालू हो गया है।  कृपया जाँच बिलकुल न कराये 7आरंग में कोई भी वयक्ति कोरोना पॉजि़टिव नहीं है। कोरोना पॉजिटिव बताने का एक बड़ा कारण है एक कोरोना पॉजिटिव बताने से केंद्र सरकार से 1 लाख 60 हजार मिलते है। यहाँ कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 3 दिनों में घर आ जा रहे हैं। अगर छत्तीसगढ़ में 40000 कोरोना पॉजिटिव है तो सोचो सरकार को कितने का फ़ायदा हो रहा है। लेकिन गरीब आदमी कोरोना के नाम से ही डर कर मर रहा है। सरकार केंद्र से भारी भरकम राशि लेकर बैठी है। अगर यहाँ कोरोना पॉजिटिव है तो आरंग बंद करो।  साथ ही दारू के ठेके भी बंद करो।  जिसमे यहाँ होने वाले कोरोना संक्रमित कम हो। 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह के पोस्ट से महामारी के दौर में द्वेष फैलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार पर सुनियोजित तरीके से भ्रस्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। सरकार को साजिश कर बदनाम  किया जा रहा है। संदीप ने पुलिस कप्तान को जानकारी दी कि कुछ ऐसे भी पोस्ट है जिससे धर्म-जाति के आधार पर जनता को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए फेसबुक अकाउंट की पूरी जाँच जरूरी है। आरोपी के खिलाफ धारा 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005,धारा 3 महामारी अधिनियम 1897 और धारा 153,153-्र,153-क्च,269,504 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज किया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!