ग्वालियर खंडपीठ:कोर्ट ने वकीलों से पूछा-फोगिंग होती देखी क्या? जवाब मिला न, शपथ-पत्र माना झूठा

शहर में सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवा के छिड़काव की पुख्ता व्यवस्था करने का नगर निगम का झूठ सोमवार को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में जस्टिस संजय यादव और जस्टिस विवेक अग्रवाल ने अनोखे तरीके से पकड़ा।

यह पहला मौका था, जब हाईकोर्ट ने वहां मौजूद वकीलों से ही पूछ लिया कि आप में से कितने लोगों ने शहर में फोगिंग आर कीटनाशक दवा का छिड़काव होते देखा है? वकीलों ने कहा- पूरे शहर में गंदगी पसरी है आर हमने कहीं भी फोगिंग या कीटनाशक दवा का छिड़काव होते नहीं देखा है। वकीलाें के जवाब के बाद कोर्ट ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त को तलब करते हुए यह बताने का आदेश दिया कि उन्होंने झूठा शपथपत्र क्यों पेश किया है? 

कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में याचिकाकर्ता एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के बारे में झूठी रिपोर्ट पेश की जा रही है। वहीं स्वाइन फ्लू के कारण मौतों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान 11 मार्च को हाईकोर्ट ने कहा था- स्वच्छता अभियान रैंकिंग में ग्वालियर 28 से 59 पायदान पर पहुंच गया।

यदि नगर निगम अपने अधिकारियों को ठीक नही कर सकता और अधिकारी ठीक ढंग से काम नहीं कर सकते तो फिर हम उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। साथ ही नगर निगम को आदेश दिए- एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश कर बताएं कि नगर निगम द्वारा ग्वालियर शहर में व्याप्त गंदगी एवं स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए अभी तक क्या कदम उठाए? जिसके पालन में निगम आयुक्त ने उक्त शपथ पत्र पेश किया गया था।
शहर में गंदगी और बीमारियों पर जनहित याचिका की सुनवाई, ननि आयुक्त आज तलब  

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!