RGPV TEQIP कैलेंडर जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya) के कुलपति प्रो. सुनील कुमार द्वारा तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम टेकयूप (TEQIP) के अंतर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों के कैलेंडर का ऑनलाइन विमोचन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध संस्थानों के संचालक, प्राचार्य, प्राध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कुलपति प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत आरजीपीवी पूरे देश भर के तकनीकी विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक शैक्षणिक गतिविधि आयोजित करता है। टेकयूप के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं संबद्ध संस्थाओं के छात्रों, प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों को कार्यशाला, सेमिनार एवं शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम के विषय विशेषज्ञों के अलावा उद्योग जगत के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। 
उन्होंने कहा कि यह शोध एवं अनुसंधान तथा विषय में निपुणता के लिए अत्यंत उपयोगी होता है। कोविड-19 की परिस्थितियों में विश्वविद्यालय के सभी घटकों का वर्षभर की गतिविधियों की पूर्व से जानकारी होगी, जिससे वे समय पर ऑनलाइन पंजीयन कर गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। साथ ही तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम की एक ही समय में चलने वाली एक से अधिक गतिविधियों को अपने मोबाइल, लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप पर जहाँ हैं वहीं से देख सकेंगे।
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के संयोजक प्रो. एस.सी. चौबे ने कहा कि कोविड-19 के समय शिक्षण को ऑनलाइन करने का यह कैलेंडर है। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध संस्थाओं के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र इस लिंक के माध्यम से आरजीपीवी पोर्टल से एक्सेस कर सकेंगे। जीमेल के उपयोगकर्ता इसे गूगल लिंक के माध्यम से सीधे कैलेंडर से लिंक हो सकेंगे। RGPV TEQIP-III में रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!