लेबनान की राजधानी बेरूत में दो धमाके, 10 की मौत, नजदीकी इमारतों की खिड़कियां टूटीं, वाहनों के उड़े परखच्चे

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार (4 अगस्त) को बेहद शक्तिशाली दोहरे विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए, जबकि सैंकड़ो लोग घायल हो गए। दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी की कई इमारतें हिल गईं और वाहनों के परखच्चे उड़ गए। शहर से घना काला धुआं उठने लगा। धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं।

ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेरूत पत्तन के निकट लोग जमीन पर जख्मी हालत में पड़े थे। स्थानीय टीवी स्टेशन ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट बेरूत के पत्तन में उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे।

https://youtu.be/Hwe3yW6X1W4

विस्फोट में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये शब अस्पताल में लाए गए हैं। यह संख्या बढ़ सकती है। धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनी गई। यह धमाका तब हुआ जब लेबनान के लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरिरी की हत्या को लेकर जारी मुकदमे के फैसले का इंतजार कर रहे थे।

हरिरी की हत्या वर्ष 2005 में ट्रक बम विस्फोट के जरिये की गई थी और इस मामले में फैसला शुक्रवार (7 अगस्त) को सुनाया जाना है। इस मामले में शिया मुस्लिम अंदोलन चलाने वाले संगठन हिजबुल्लाह के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुन्नी समुदाय के हरिरी के अलावा अन्य 21 लोगों की इस धमाके में मौत हो गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!