इंदौर में नीली जींस और लाल टीशर्ट वाली युवती की हत्या का राज खुला

इंदौर। शनिवार देर रात बायपास पर आसमानी रंग की जींस और लाल रंग की टीशर्ट में खून से सना हुआ युवती का शव मिला था। युवती की बेरहमी से गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। घटना रात करीब 2 बजे की है। एफआरवी के जवानों को रात 2ः40 बजे युवती का शव दिखा था। इसके बावजूद सोमवार रात तक युवती की पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस कई नजरिए से युवती की शिनाख्त करने में जुटी। खजराना पुलिस ने संभाग के सभी थानों से गुमशुदा युवतियों की जानकारी मांगी, साथ ही मृतक युवती का फोटो भी वाट्सएप के माध्यम से भेजा। 

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने मीडिया को इस संबंध में पूरी जानकारी दी। आरोपित का नाम महेंद्र पिता गोपाल सोनी मूल निवासी महाराजपुरा ग्‍वालियर है। वह वर्तमान में कृष्‍णबाग काॅलोनी में रहता है। युवती का नाम अनीता पिता बोंदर जमरे निवासी खरगोन जिला है।
युवक छावनी में एक कंपनी में काम करता था जबकि युवती किसी टिफ‍िन सेंटर में काम करता था। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे। युवती युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर ही युवक ने उसे मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। युवक ने कटर से युवती का गला रेतकर उसकी जान ले ली।
इससे पहले शव की शिनाख्त में सफलता नहीं मिलने के बाद पुलिस दिनभर तकनीक की मदद से हत्यारों की खोज में जुटी रही थी। सोमवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक बार फिर से आसपास की झाड़ियों व सड़कों के किनारे हत्यारे या युवती की पहचान के संबंध में सुराग ढूंढने की कोशिश की, लेकिन शाम तक पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा था। क्राइम ब्रांच व तकनीकी टीम की मदद से घटना के समय घटना स्थल के 400 मीटर के दायरे से गुजरे वाहन व उस क्षेत्र के नेटवर्क से गुजरे मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिनके आधार पर पूछताछ की गई।युवती की पहचान करने के लिए पुलिस हॉस्टल संचालकों से भी पूछताछ की। शहर में जितने भी हॉस्टल हैं पुलिस की टीम पहुंचकर शिनाख्ती का प्रयास किया गया। खजराना थाना पुलिस का कहना है कि रामकृष्ण कॉलोनी और स्कीम 78 में पढ़ाई, नौकरी के लिए किराए से मकान लेकर रहने वाली युवतियों के बीच पहुंचकर भी पड़ताल की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!