उप्र के 12 जिलों में बढ़ रहा बाढ़ का प्रकोप, 24 घंटे में 11 और गांव बने टापू

लखनऊ. तराई और पूर्वाचल (Purvanchal) के जिलों में बाढ़ (Flood) का प्रकोप और भयावह होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 11 और गांव पानी के सैलाब में टापू बन गए. ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल 78 गांव जलभराव से पूरी तरह अलग थलग पड़ गए हैं. शुक्रवार को ऐसे गांवों की संख्या 67 थी. राहत विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुल 12 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं. इनमें बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुरखीरी, आजमगढ, गोंडा, संत कबीर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर शामिल है.

इन सभी जिलों से होकर बहने वाली नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर ही चल रही हैं. शारदा,राप्ती और सरजू विभिन्न बांधों पर खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. बाढ़ के मामलों को देख रहे सिंचाई विभाग में इंजीनियर इन चीफ (डिज़ाइन एंड प्लानिंग) अरविंद सिंह ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर है. इसकी वजह यह है कि नेपाल और उत्तराखंड में घाघरा के कैचमेंट एरिया में जमकर पानी बरसा है. इसका बहाव अब पूर्वांचल और तराई के जिलों की ओर हो रहा है. हालांकि उन्होंने राप्ती के जलस्तर में थोड़ी कमी जरूर आई है. मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं जारी किया है. इससे उम्मीद है कि नदियों के जलस्तर में कमी आ सकती है. नदियों के जलस्तर में कमी आने के बाद ही जलभराव खत्म हो पाएगा.

बलरामपुर और बस्ती में एक दूसरा खतरा गहराया

दूसरी तरफ जलस्तर में कमी आने के साथ ही बलरामपुर और बस्ती में एक अलग तरीके का खतरा मंडराने लगा है. राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने नदी के तटबंध में कहीं कहीं कटान का अंदेशा जताया है. वैसे तो अभी तक किसी भी नदी का तटबंध प्रदेश में कहीं भी नहीं टूटा है लेकिन बलरामपुर और बस्ती में ऐसी स्थिति आती है तो उसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राहत आयुक्त ने बताया कि प्रभावित जिलों में 95 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं. हालांकि अभी तक ऐसी स्थिति नहीं आई कि किसी को रेस्क्यू करके इन शरणालयों में रखा जाए. ये सभी अभी पूरी तरह खाली हैं. दूसरी तरफ 650 से ज्यादा नावें उन गांवों में लगाई गई है जिनका संपर्क कट गया है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की 16 टीमें भी लगाई गई है. लगभग 5000 खाने-पीने का पैकेट लोगों में वितरित कर दिया गया है. इस किट में में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 5 लीटर केरोसिन, 2 किलो दाल, माचिस, बिस्कुट और दूसरी जरूरी सामान हैं.

वैसे तो सिचाई विभाग के नज़र में कहीं भी बाढ़ नहीं आयी है. बाढ़ का आना विभाग तब मानता है जब नदी का तटबंध टूट जाये और इलाके में पानी भर जाए. अभी तक कि खुशकिस्मती ये है कि किसी भी नदी ने तटबंध नहीं तोड़ा है. जो पानी जमा है उसकी वजह ज्यादा बारिश है. नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. ऐसे में जमा हुआ पानी दूसरे चैनल्स के जरिये नदी में निकल नहीं पा रहा है. जब तक नदियों का जलस्तर कम नहीं होता तब तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे. इस बीच यदि इन जिलों में ज्यादा पानी बरसा तो हालात और खराब भी हो सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से परेशान लोग गांव को छोड़ते हुए
बाराबंकी जिले में भी बाढ़ की स्थिति भयावह
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!