राम मंदिर भूमि पूजन: रामलला अलग-अलग नवरत्न जड़ित पोशाक में नजर आएंगे

भगवान राम के लिए पोशाक तैयार करने वाले दर्जी (Tailor) भगवत प्रसाद ने बताया कि पंडित कल्कि राम ने पोशाक के लिए ऑर्डर दिया था।

अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir) के भूमि पूजन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. जबकि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों भूमि पूजन होना है और उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. उधर, भूमि पूजन के दिन रामलला को हरे और केसरिया रंग के नवरत्न जड़ित वस्त्रों को पहनाया जाएगा. वहीं राम जन्म भूमि पर विराजमान रामलला के लिए हर दिन अलग-अलग रंग का पोशाक बनाया गया है, जिसे उन्हें दिन के हिसाब से धारण कराया जाएगा.

इतना ही नहीं 5 अगस्त को भूमि पूजन के दिन रामलला के दो वस्त्र तैयार किए गए हैं. पहला नौ रत्नों से जड़ा हुआ है. हरा वस्त्र और दूसरा केसरिया रंग का वस्त्र तैयार किया गया है. यानी इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब रामलला एक दिन में दो वस्त्रों को धारण करेंगे. भगवान राम के लिए पोशाक तैयार करने वाले दर्जी भगवत प्रसाद ने बताया कि पंडित कल्कि राम ने पोशाक के लिए ऑर्डर दिया था. अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग पोशाक तैयार हुई है.

रामा दल के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने बताया कि रामलला के चार पोशाक सत्येंद्र दास को भेज रहे हैं. सोमवार के लिए सफेद, मंगलवार के लिए लाल और बुधवार के लिए हरे रंग की विशेष पोशाक तैयार की गई है. केसरिया रंग की पोशाक भी तैयार है. राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक रामलला को पहनाने के लिए वस्त्र मुझे मिल गए हैं. भूमि पूजन के दिन पहले भगवान राम हरा वस्त्र पहनेंगे. वहीं, विकल्प के तौर पर केसरिया वस्त्र भी रखा गया है. उन्होंने बताया कि हर दिन के अलग-अलग रंग के वस्त्र भगवान धारण करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!