रिया चक्रवर्ती पर दर्ज है FIR, बिना वारंट हाे सकती है गिरफ्तारी,जानिए पूरा मामला

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पटना में मुकदजा दर्ज होने के बाद से ही बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है। वहां टीम ने अभी तक कई लोगों से पूछताछ की है। बिहार पुलिस अभी तक रिया चक्रवर्ती तक नहीं पहुंची है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम लगातार रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। रिया के छुपने की जगह का भी पता लग चुका है। मगर टीम सटीक समय का इंतजार कर रही है, ताकि उनसे सवालों के जवाब उगलवा सके।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैसे अब तक हुए घटनाक्रम से यह साफ है कि रिया और उसका भाई पटना पुलिस के सामने नहीं आना चाहती हैं। रिया जानती हैं कि जिन धाराओं में उन पर पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसमें बगैर वारंट भी गिरफ्तारी संभव है। सीनियर क्रिमिनल लॉयर अरविंद कुमार ने बताया कि इन धाराओं के तहत पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार करने का अधिकार है।

ये है आरोप : 

पटना में दर्ज केस में रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया। आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत रिया पर केस दर्ज हुआ है। 

लुकआउट नोटिस की तैयारी : 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य अभियुक्त रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ भूमिगत हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों का मोबाइल बंद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पटना पुलिस की एसआईटी इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराए, ताकि दोनों देश से बाहर न भाग सकें। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भी लिख सकती है।

मुंबई पुलिस आगे सहयोग का दिया है आश्वासन
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस ने शुरुआत में अपेक्षित सहयोग नहीं की। पर, पटना के पुलिस अधीक्षक ने वहां बात की और आगे पूरा सहयोग का आश्वासन मुंबई पुलिस ने दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि मुंबई पुलिस सारे कागजात, घटना स्थल का फुटेज, पोस्टमार्टम आदि हमारी टीम को मुहैया कराए। टीम को ऑटो से वहां आना-जाना पड़ता है, इसलिए उन्हें वाहन उपलब्ध कराए। उन्हें सुरक्षा दिलाए।

राज्य सरकार ने ट्वीट कर की अपील
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में अपने पुत्र की मौत के मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच करना बिहार पुलिस का वैधानिक कर्तव्य एवं दायित्व है। सभी पक्षों को जांच में सहयोग करना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!