सुशांत केस में कुक का नया खुलासा : रिया चक्रवर्ती ने बदल दिए थे घर के सभी पुराने स्टाफ

पटना |  सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के संबंधों को लेकर अब नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। तीन साल तक सुशांत के लिए खाना बनाने वाले कुक अशोक कुमार खासू ने टीवी चैनलों से बातचीत में बताया कि रिया ने सुशांत के घर में काम करने वाले अधिकांश पुराने स्टाफ को बदल दिया था। अशोक का दावा है कि उन्होंने सुशांत को कभी भी डिप्रेशन की दवा लेते हुए नहीं देखा। अशोक बताते हैं कि उनके हिसाब से सुशांत को डिप्रेशन की बीमारी नहीं थी। सुशांत तो खुशमिजाज थे। 
अशोक ने बताया कि सुशांत कभी भी गुस्सा कभी नहीं करते थे। शूटिंग के दौरान कभी किसी बात पर गुस्सा होते भी थे तो पांच मिनट बाद ही उनका गुस्सा खत्म हो जाता था। अशोक ने बताया कि वो हमेशा उनके साथ ही रहता था। करीब एक साल पहले छुट्टी के बाद सुशांत के घर लौटने के बाद उन्हें काम पर नहीं रखा गया। अशोक बताते हैं कि जब वह लौटे तो सुशांत और रिया यूरोप ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं बुलाया गया। इसके बाद वह सुशांत की बहन प्रियंका और नीतू के संपर्क में आया। दिसंबर में सुंशात के घर गया। लेकिन मेरी मुलाकात नही हो पाई। इसके बाद मैं उनसे मिलने नहीं गया। अशाेक ने बताया कि सुशांत के हाउस मैनेजर ने बताया था कि रिया के कहने पर ही उसे हटाया गया था। अशोक के मुताबिक रिया ने सुशांत की लाइफ को कंट्रोल कर लिया था। उसने पुराने कुक, बाउन्सर और एकाउंटर सबको हटा दिया।  
अशाेक कहते हैं कि सुशांत को डिप्रेशन का तो नामोनिशान नहीं था। अशोक का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि सुशांत को कोई बीमारी होगी। डिप्रेशन होता तो किसी को तो पता चलता। परिवार को तो बताया गया होता। किसी स्टाफ के लोगों को भी नहीं पता था। आखिर क्यों छुपाया गया कि सुशांत को डिप्रेशन था। सुशांत के बॉलीवुड करियर को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बीते एक साल से सुशांत के पास काम कम था लेकिन सुशांत के कुक को ऐसा नहीं लगता है बल्कि उनके मुताबिक तो सुशांत हमेशा बिजी रहते थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!