राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र मंदिर का निर्माण है – बाबा सत्यनारायण मौर्य

इंदौर:संपूर्ण भारत के लिए 5 अगस्त को होने वाला राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ अत्यंत उत्साह का विषय है। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने और लोगों के हृदय पर इस अवसर की स्मृतियां स्थाई करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक छह के पूर्व पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने प्रभु राम व मन्दिर का एक सुंदर कैलेंडर (चित्र) का प्रकाशन किया है। इस कैलेंडर (चित्र) का विमोचन कार्यक्रम इंदौर स्थित विवेकानंद पुरम में संपन्न हुआ। विमोचन राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए एवं सक्रिय भूमिका निर्वाह करने वाले बाबा सत्यनारायण मौर्य एवं देवपुत्र के संपादक डॉ विकास दवे के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा सत्यनारायण मौर्य ने अपनी राम जन्मभूमि आंदोलन की स्मृतियों को साझा करते हुए अनेक रोचक प्रसंग श्रोताओं के साथ बांटे। उन्होंने बताया कि कैसे जब विवादित ढांचे का ध्वंस हुआ था तब 1992 में बाबा सत्यनारायण मौर्य ने स्वयं बैनर के एक बड़े थान से रामलला के लिए गुलाबी कपड़े से मंदिर का निर्माण किया था। अपने उन सौभाग्यशाली क्षणों को याद करते हुए वे कई बार भावुक भी हुए।डॉ विकास दवे ने इस अवसर को स्वाभिमान जागरण का मुहूर्त निरूपित किया। दवे ने दीपक जैन (टीनू) के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राम राष्ट्र पुरुष हैं और जन जन के हृदय में बसते हैं।उनका नवीन मंदिर के साथ भव्य चित्र केवल घरों और संस्थानों की शोभा ही नहीं बनेगा अपितु उनके स्वाभिमान के जागरण को भी स्वर देगा।
इस अवसर पर आभार प्रकट करते हुए पूर्व पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि भगवान राम और प्रस्तावित मंदिर के नए प्रारूप से सजे हुए इस कैलेंडर की 10,000 प्रतियां प्रकाशित कर संपूर्ण इंदौर महानगर में वितरित की जाएंगी।इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार मित्रों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!