राम राम साहब , रूकिये चाय बन रही है

इंदौर सीएसपी (कनाड़िया) संतोषकुमारसिंह तोमर (एसकेएस) खजराना की गली -गली मोहल्ले में दिन से देर रात तक कोरोना से बचने की जानकारी ताला बंदी के दिनों से लेकर अब तक देते आ रहे हैं। जब कभी वे किसी घर के सामने से गुजरते हैं, तो ओंटेले पर बैठे पुरुषों और घर के द्वार पर खड़ी महिलाएं उन्हें राम राम कहकर एक कप चाय के लिए रोक लेते हैं। एसकेएस फख्र से कहते हैं -इतने सयंमी लोग मैंने कहीं नहीं देखे। आज इन्हीं के सहयोग और समर्पण का परिणाम है कि जिस कोरोना ने खजराना में सबसे पहले डेरा डाला था, वो आज कोरोना मुक्त हो गया है। बकरईद की तैयारी के सिलसिले में उन्होंने तय किया है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करके त्यौहार मनाएंगे। लोगों ने हामी भी भर दी है। एसकेएस तोमर के जवाब:
– एक पॉजिटिव कोयला बाखल से खजराना आ गया, उसने परिवार के सत्रह लोगों को संक्रमित किया। उज्जैन से एक महिला खजराना मायके आई, उसने भी संक्रमण फैलाया। हमने तंजीम नगर और दाऊदी नगर को कंटेनमेंट एरिया बनाकर जगह जहग टेस्टिंग कराई। जिस जिस जगह खंबे बल्ली गाढ़े, रमजान के दिनों में तक लोगों ने उसे पार करने की कोशिश नहीं की। यहां के लोग अपने घर का डिब्बा खाली कर औरों को खिलाने का दम रखते हैं। नगर सुरक्षा समिति सदस्यों ने लगातार अठारह अठारह घंटे काम किया। पार्षद रुबीना इकबाल खान. उस्मान पटेल और सुनील पाटीदार ने राशन पानी की पूर्ति की। रोजाना एक हजार खाने के पैकेट आते थे, जिसमें से एसडीएम सोहन कनास, एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी, मैं टीआई संतोषसिंह यादव भी खाते थे। हमने लाउड स्पीकर पर कहा कि किसी को कोई भी दिक्कत हो, तो कहें हम उसे दूर करेंगे। लोगों ने हमारी बात मानी और घर से नहीं निकले। हमने पुलिस बनकर नहीं, परिवार का बनकर काम किया, इसीलिए चंदन नगर, पंढरीनाथ, रानीपुरा और आजादनगर की तरह यहां पुलिस पर पथराव नहीं किया गया।
– मैं खुद महालक्ष्मी नगर स्थित घर में अलग कमरे में रहता हूं। कपड़े धोने से लेकर घर की सफाई तक खुद कर रहा हूं। लोगों को बताया कि मॉस्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने का क्या महत्व है। शुरुआत में सीएए और एनआरसी के कारण लोगों को लग रहा था कि पेशेंट बताकर हमें निशाना बनाया जा रहा है। नगर निगम, जिला प्रशासन, स्थानीय नेताओं, पुलिस विभाग के माध्यम से विश्वास में लेकर रूहानी तरीके से समझाया कि हमें आपको घर में बैठाकर क्या फायदा। हम आपकी जान बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं। पढ़े लिखे के बजाय अक्षर ज्ञानी या अनपढ़ हमारी बात को जल्दी समझ जाते हैं, क्योंकि वे बात मानते हैं,
बहस नहीं करते।
– शुरुआत में खजराना में जानें गईं, लेकिन पॉजिटिवों में तीन सौ का आंकड़ा नहीं बढ़ा। अब केवल 58 लोग हैं, जिनका इलाज चल रहा है। नई टेस्टिंग में भी निगेटिव और निगेटिव नतीजे हैं।
– टीआई संतोषसिंह यादव जब पॉजिटिव पाए गए, तो मैं उसी दिन उनके साथ गाड़ी में बैठा था। मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई। यादव वीर हैं। उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों ने मना किया, तो भी वे अस्पताल से सीधे थाने काम पर आ गए।
– बकरईद के लिए हम एक बजाय तीन जगह बकरों की मंडी लगा रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश का पालन करेंगे और कराएंगे। खजराना के लोग बहुत समझदार हैं। जानते हैं कि शांति का मार्ग ही सर्वश्रेष्ठ है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!