कलेक्टर ने राजस्व मामलों की सुनवाई कर आदेश जारी करने पर लगा दी रोक

इंदौर :जिले में संक्रमण काल में हुए लॉकडाउन के समय बोझ के कारण राजस्व के मामलों का निदान नहीं हो पाया। उसके बाद अनलाक के बाद सर्वेक्षण में लगे होने से पटवारी से लेकर एसडीएम तक कार्यालय में समय नहीं दे पा रहे थे। कलेक्टर ने सर्वेक्षण से निपटने के बाद उनके बोर्ड पर लंबित मामलों को लेकर मौखिक निर्देश देकर मामलों के निदान करने व अन्य राजस्व मामलों की सुनवाई कर आदेश जारी करने पर रोक लगा दी है। कलेक्टर मनीष सिंह के मौखिक निर्देश के चलते लोक सेवा व अन्य जगह आरसीएमएस के माधयम से नए आवेदन दर्ज ही नहीं किए जा रहे हैं। हर कोई सर्वर के काम नहीं करने की बात कहकर टालता नजर आ रहा है। अन्य जिलों से मिली जानकारी के अनुसार पोर्टल पर काम पहले की तरह ही यथावत जारी है। संक्रमणकाल से लेकर अभी तक सर्वर में किसी तरह की परेशानी नहीं आई है। अन्य जिलों में आवेदन दर्ज होने के साथ ही निराकरण भी किया जा रहा है। इंदौर में पोर्टल पर संख्या न बढ़े इसके लिए आवेदन दर्ज करने से रोका गया है। अधिकारी जिन मामलों की सुनवाई कर चुके हैं और उनका निराकरण ऑनलाइन करना है। उसे भी पोर्टल पर दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह पटवारी और राजस्व निरीक्षक भी सुधार या गिरदावरी का काम ऑनलाइन नहीं कर रहे हैं। जिले में सभी राजस्व के मामलों के आवेदन और निराकरण का कार्य अगस्त माह के दूसरे सप्ताह के बाद से ही आरंभ होंगे। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में सांवेर उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद फिर से कलेक्टर इन कार्यों को रोककर अधिकारियों को अन्य जिम्मेदारी संभालने को कहकर किसानों को भटकने को मजबूर करेंगे। वर्तमान में राजस्व से जुड़े वे मामले जो सरकार के निर्देश पर जरूरी हो गए , उनका कार्य ही किया जा रहा है। मुआवजा और अन्य मामलों को लेकर निर्देश देकर वे तत्काल निराकरण ऑनलाइन करवाने में लगे हैं। उपचुनाव के चलते इस तरह के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व इंदौर के मंत्री सिलावट की नाराजगी का सामना न करना पड़े, इसके चलते वे इन निर्देशों का पालन तेजी से करवा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!