नौसेना में घोटाला: चार राज्यों के 30 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली. नौसेना (Indian Navy) में फर्जी बिल के जरिए घोटाले (Scam) करने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की है. खबर है कि सीबीआई की टीम दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक साथ 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के लिए जाली बिल बनाकर 6.76 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है.
नौसेना के कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदार गोडबोले और आरपी शर्मा और पेटी ऑफिसर एलओजी (F&A) कुलदीप सिंह बघेल पर आरोप है कि इन लोगों ने कथित रूप से फर्जी बिल तैयार कर 6.76 करोड़ रुपये का घोटाला किया है. अभी तक की खबर के मुताबिक छापेमारी के दौरान 10 लाख रुपये नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए है.
बता दें कि घोटाले का ये पूरा मामला पश्चिमी नौसेना का है.आईटी हाईवेयर की आपूर्ति के लिए आकस्मिक व्यय बिल के भुगतान के नाम पर फर्जी बिल के ​जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया था. इस पूरे मामले की रक्षा मंत्रालय की ओर से आंतरिक जांच की जा चुकी है. इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी 23 अक्टूबर 2019 को सीबीआई को दी. रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया है.
सीबीआई से जुड़े अधिकारियों को कहा है कि अभी तक की जांच से ऐसा लगता है कि यह घोटाला 6.76 करोड़ से बड़ा सकता है. मामले की जांच की जा रही है. जिन बिल के लेकर घोटाला किया गया है उसके अलावा भी पुराने बिलों की जांच की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!