कोरोना काल मे छोटे उधोग बंद व्यापारियों से लाखों के बिजली बिल वसूले : पीसी शर्मा

कोरोना संकटकाल के बीच बढ़े हुए बिजली के बिलों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। हाफ बिल का वादा करने वाली शिवराज सरकार के राज में विद्युत वितरण कंपनी के बिल लोगों को तगड़ा झटका दे रहे हैं। वहीं विपक्ष भी अब बिल के मामले पर खुलकर सामने आ गया है पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद 2 फाइलों पर हस्ताक्षर किए थे..
पहला कर्जमाफी औऱ दूसरा 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली की फ़ाइल थी… सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तमाम टैक्स बिजली बिलों में थोप दिए है जिससे स्लम एरिया में आने वाले लोगों के भी 50, हज़ार रुपये से ज्यादा के आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास की बात करती थी…लेकिन बीजेपी ने सबका सत्यानाश कर दिया है..
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सम्बल योजना का विरोध करने वाले पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया जिन्हें आज संबल योजना बढ़िया लग रही है.. उन्होंने कहा कि बीजेपी घोषणा तो कर देती है…मगर उस घोषणा को अमल में नही लाती हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि
स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के बिल एक लाख, 75 हजार, 50 हजार तक आ रहे है…जबकि स्लम एरिया में रहने वाला इतनी बिजली कभी नहीं जला जा सकते है…उन्होंने कहा कि तमाम तरह के टैक्स बिजली बिल में लगाये जा रहे है…बिल आधे किये जाने की घोषणा की गई थी…लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ… प्रदेश सरकार की मांग करते हुए पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि गरीबों के लाखों – हजारों के बिल माफ हो.. सभी से 200 रुपये बिजली का बिल लिया जाए..

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!