महिला पहलवान गीता फोगाट को ओलंपिक में पदक की उम्मीदें

नई दिल्ली । पहलवान गीता फोगाट ने अगले साल जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां शुरु कर दी हैं। गीता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान यह बात कही। गीता ने कहा कि ओलंपिक के स्थगित होने से उन्हें इसकी तैयारियों के लिए और समय मिल गया है। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाएगा।
गीता ने कहा, ‘ओलंपिक स्थगित होने से मेरी इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद बढ़ गई है। इस एक साल में मुझे ट्रायल और क्वॉलिफिकेशन इवेंट की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘ मेरी प्रयास फिटनेस बनाये रखना रहेगा। इसके बाद जो भी क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट होगा मैं उसमें हिस्सा लूंगी और ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश करूंगी।’
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता गीता की शादी  पहलवान पवन कुमार सरोहा से साल 2016 में हुई थी। गीता ने पिछले साल दिसंबर में ही बेटे को जन्म दिया था। गीता ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद शुरुआत में काम करने में मुश्किल होती है, लेकिन वो जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगी। गीता ने कहा, ‘मैंने कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, लेकिन डॉक्टर ने मुझे इसके लिए इंतजार करने के लिए कहा। हम पहलवानों को हल्का वर्कआउट करने की आदत नहीं है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से मैंने यह शुरू किया है। प्रतिद्वंद्वी के बिना ट्रेनिंग करना मुश्किल है, इसलिए मैं घर में रहकर व्यायाम कर रही हूं।’
उन्होंने कहा, ‘पिछले चार-पांच सालों में भारत के प्रदर्शन में काफी बदलाव आया है। विनेश फोगाट सहित हमारे चार पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाई किया है। यह दिखाता है कि हमारे पहलवान ओलंपिक के लिए किस तरह तैयारी कर रहे हैं।’ साथ ही कहा कि अगर सभी इसी प्रकार प्रदर्शन करते रहे तो हमें ओलंपिक में पदक मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!