MP के मंत्री कोरोना पॉजिटिव, कैबिनेट बैठक और लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल

भोपाल | मध्य प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार रात भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंत्री ने एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे और मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी गए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी लखनऊ में अंतिम संस्कार में उपस्थित थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब कुल 24,095 कोविड-19 मामले हैं, जिनमें 7,082 सक्रिय मामले और 16,257 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

भोपाल में 24 जुलाई की रात आठ बजे से लागू होगा 10 दिवसीय लॉकडाउन

मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में बढोतरी के मद्देनजर राज्य सरकार ने भोपाल में 24 जुलाई की रात से 10 दिन का लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है।मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि हमने तय किया है कि 24 जुलाई की रात आठ बजे से पूरा भोपाल 10 दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बाद में मिश्रा ने ट्वीट किया कि भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दवा, दूध, सब्जी और सरकारी राशन की दुकानें ही खुली रहेंगी। इसलिए भोपाल के सभी लोगों से आग्रह है कि वे ज़रूरी सामानों का इंतजाम दो दिन में कर लें। उन्होंने कहा कि भोपाल में आने-जाने वालों के लिए पहले के लॉकडाउन की तरह ही ई-पास पर ही अनुमति मिल सकेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!