न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने IPL में खेलने को लेकर दिया बयान

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) में खेलेंगे या नहीं? इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल का संभावित शेड्यूल 26 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में तय हुआ है। आईसीसी ने इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब अक्टूबर-नवंबर की विंडो में आईपीएल के लिए रास्ता साफ हो गया है। अब बीसीसीआई आईपीएल के लिए प्लानिंग की तैयारी में जुट रहा है। आईपीएल में खेलने के लिए कई विदेशी खिलाड़ी उत्साहित हैं, लेकिन ट्रेंट बोल्ट अभी इसमें खेलने को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं हैं। 

आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा कि बीसीसीआई यूएई सरकार से आईपीएल की मेजबानी की अंतिम बात कर रहा है। यानी आईपीएल इस साल के अंत में संभव हो सकता है। इस बीच मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बोल्ट ने इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अनिश्चतता दिखाई है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से इसी साल खरीदा है। 

ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि वह आईपीएल के अपडेट से जुड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल को लेकर बहुत सी बातें कही जा रही हैं। चीजें रोज बदल रही हैं। मैं चीजों के स्पष्ट होने का इंतजार करूंगा। 

बोल्ट ने कहा, ”मैं सही व्यक्ति से बात करूंगा, तभी कोई निर्णय लूंगा। मैं देखूंगा कि क्या मेरे लिए और क्रिकेट के लिए बेहतर है।” बोल्ट ने न्यूजीलैंड के पोर्टल वन न्यूज से कहा कि वो अपने परिवार के हित में फैसला लेकर आगे बढ़ेंगे। वो सही सलाह लेने के बाद ही इस टूर्नामेंट को खेलने या इससे बाहर रहने पर फैसला लेंगे।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के कई अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। बोल्ट के साथ-साथ न्यूजीलैंड के जिम्मी नीशम, मिशेल मैक्लेघन, मिशेल सैंटनर और कप्तान केन विलियमसन भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। आईपीएल 2020 के बारे में अंतिम फैसला इस सप्ताह हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!