संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक उन्नति के बाद भी हमें घुटनों पर ले आया कोरोना वायरस

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कोहराम जारी है. विश्व में अबतक 213 देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है. पिछले 24 घंटे में 2.24 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5,008 लोगों की मौत हो गई.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कहा कि वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक उन्नति के बाद भी माइक्रोस्कोपिक कोरोना वायरस हमें घुटनों पर ले आया है. उन्होंने कहा कि हमें अब तक नहीं पता कि आखिर इससे कैसे निपटा जाए. इसका इलाज किया जाए या फिर इसके लिए वैक्सीन बनाई जाए. हमें कोई अंदाजा नहीं है कि हम क ऐसा कर पाएंगे.

एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि दुनिया एक “ब्रेकिंग पॉइंट” पर है. कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न असमानताओं से निपटने के लिए एक नए मॉडल की जरुरत है. नेल्सन मंडेला पर ऑनलाइन लेक्चर के दौरान गुटेरेस ने महामारी की तुलना एक्स-रे से की, उन्होंने कहा इससे हमारे द्वारा बनाए गए समाज के कंकाल में फ्रैक्चर का खुलासा होता है.

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ”यह हर जगह गिरावट और झूठ को उजागर कर रहा है: झूठ यह है कि मुक्त बाजार सभी के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रदान कर सकता है, कल्पना यह है कि बिना वेतन वाला काम नहीं होता है, भ्रम यह है कि हम एक नस्लवाद के बाद वाली दुनिया में रहते हैं, मिथक यह है कि हम सभी एक ही नाव में सवार हैं.”

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि विकसित देश दृढ़ता से अपने अस्तित्व को बचाने के लिए निवेश कर रहे हैं और इन खतरनाक समय में विकासशील दुनिया की मदद के लिए आवश्यक समर्थन देने में विफल रहे हैं

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!