सचिन पायलट के बगावत विवाद में रीता बहुगुणा जोशी की एंट्री, राहुल-प्रियंका को लेकर कही ये बात

प्रयागराज: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की बगावत के विवाद में प्रयागराज की बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी कूद पड़ी हैं. उनका कहना है कि राहुल गांधी में लीडरशिप की योग्यता नहीं है और प्रियंका वाड्रा उनसे भी कमजोर साबित हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि पूरे फैसले गांधी परिवार के तीन सदस्य ही लेते हैं. ये तीनों पार्टी नेताओं की योग्यता को पसंद करने के बजाय सिर्फ चाटुकारों को तरजीह देते हैं, इसलिए कांग्रेस में इन दिनों भगदड़ सी मची हुई हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पहले उनके जैसे बुजुर्ग नेताओं ने पार्टी छोड़ी और अब युवा नेता कांग्रेस को छोड़कर तेजी से भाग रहे हैं. सचिन पायलट ने अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस में बगावत की है और यह उनके लिए बेहद जरूरी हो गया था. रीता जोशी ने सचिन पायलट को बीजेपी में शामिल होने की भी ऑफर दिया है.

बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी भी पहले कांग्रेस की कद्दावर नेता थीं, लेकिन 20 अक्टूबर 2016 को उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल चुकी रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी से नाराजगी के चलते ये बड़ा कदम उठाया था.

कौन हैं रीता बहुगुणा जोशी?

  • रीता बहुगुणा जोशीयूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हेमवंती नंदन बहुगुणा की बेटी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके विजय बहुगुणा की बहन हैं.
  • कांग्रेस की टिकट पर रीता बहुगुणा जोशी ने साल 2014 में लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं. यूपी विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से उन्होंने मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को हराया था.
  • रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी में कैबिनेट मंत्री रहते हुए प्रयागराज संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीतकर सांसद बनीं.
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!