मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान, मैं हर विभाग का मंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन करने के मुद्दे पर आज कुछ और काम करेंगे और उसके बाद जल्दी ही उनके बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से भोपाल लौटने के बाद चौहान ने एक सवाल के जवाब में यहां मीडिया को बताया, ”मंत्रिपरिषद का विस्तार तो हो गया। विभाग अब बंटने वाले हैं।” उन्होंने कहा, ”आज और वर्कआउट करूंगा और जल्दी बांट दूंगा।” हालांकि, चौहान ने मंत्रियों के विभाग बांटने की तिथि नहीं बताई। मुख्यमंत्री से सवाल किया गया था कि क्या मंत्रियों को आज उनके विभागों का आवंटन किया जाएगा ?

मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में देरी के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि मैं हर विभाग का मंत्री हूं और सरकार सुचारू रूप से काम कर रही है। मंत्रिमंडल की कल बैठक होने वाली है। 

इसी बीच, शपथ लेने के चार दिन बाद भी मंत्रियों के विभाग बंटवारे में हो रही देरी पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में प्रदेश भाजपा के मीडिया सेल प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया, ”निश्चित तौर पर एक—एक कार्यकर्ता एवं एक—एक विधायक के बारे में ये विचार करना पड़ता है कि कौन किस विभाग को ठीक से देख सकता है। उसमें समय लगता है और समय लगाना भी चाहिए।”

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे को अच्छे पद को लेकर खींचतान चल रही है तो पाराशर ने कहा, ”खेमा शब्द मीडिया में कांग्रेस से आया है। भाजपा में खेमेबाजी नहीं है। सिंधिया जी भाजपा के कार्यकर्ता बन चुके हैं और हमारे यहां भाजपा ही एकमात्र खेमा है। सिंधिया जी खेमाबाजी कांग्रेस में ही छोड़ आए हैं।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद विभागों को लेकर हो रही देरी पर भाजपा पर तंज कसते हुए मंगलवार को उज्जैन में कहा, ”सौदा हो रहा है। सौदे से ही सरकार बनी। सौदे से मंत्रिपरिषद बना। सौदे से विभाग बांटे जाएंगे। ये प्रदेश का हाल है।” उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इसकी गवाह है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रदेश की भोली—भाली जनता इनको आने वाले 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इसका जवाब देगी।”

कमलनाथ इन 24 विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर गये थे और इसके बाद वह आज बदनावर में इन 24 विधानसभा उपचुनावों का शंखनाद कर रैली करेंगे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर की और प्रदेश की ख़ुशहाली व कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को चौहान ने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर 28 मंत्रियों को शामिल किया है। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। सिंधिया खेमे के दो मंत्री – तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत – पहले से ही हैं। ये सभी 14 मंत्री वर्तमान में विधायक नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!