सेना ने जवानों से कहा- मोबाइल से डिलीट करें फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 89 ऐप्स

भारतीय सेना ने अपने जवानों को फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 89 मोबाइल ऐप्लीकेशंस को 15 जुलाई तक डिलीट करने के लिए कहा है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना से जुड़ी जानकारियों को लीक होने से रोकने के लिए जवानों को यह आदेश दिया गया है।

सैनिकों से जिन मोबाइल ऐप्स को डिलीट करने को कहा गया है, उसमें कुछ डेटिंग ऐप्स भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, डिलीट की जाने वाली ऐप्स की लिस्ट में टिंडर, काउच सर्फिंग, न्यूज ऐप डेली हंट आदि शामिल हैं। वहीं, हाल ही में सरकार द्वारा बैन की गई 59 चीनी ऐप्स में से एक टिकटॉक भी सेना की इस लिस्ट में शामिल है।

Army personnel have also been asked to delete dating apps such as Tinder, Couch Surfing along with news apps like Daily Hunt in the instructions issued recently: Indian Army Sources

सेना ने कई मैसेजिंग, वीडियो होस्टिंग, गेमिंग, ई-कॉमर्स, डेटिंग, ब्लॉगिंग, म्यूजिक ऐप्स को इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। वी-चैट, हेलो, हाइक, पब्जी, ट्र-कॉलर को भी डिलीट करने को कहा है।

इससे पहले हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत-चीन में सीमा विवाद के बीच 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। जिन ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया था, उसमें टिकटॉक, वी-चैट, हेलो, यूसी ब्राउजर आदि जैसी ऐप्स शामिल थीं। इसके बाद टिकटॉक ने बयान जारी कर कहा था कि उसने कभी भी अपने यूजर्स का निजी डाटा चीन समेत किसी भी अन्य देश के साथ साझा नहीं किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!