सुशांत सिंह राजपूत मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। इस कड़ी में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 6 जुलाई को अपना बयान देने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे। डायरेक्टर के पुलिस स्टेशन के अंदर जाने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। 

पुलिस उपायुक्त (जोन-9) अभिषेक त्रिमुखे ने कहा कि हमने सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय लीला भंसाली को स्टेटमेंट देने के लिए बुलाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस केस में डायरेक्टर संजय का नाम तब सामने आया, जब फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने बताया कि सुशांत को संजय ने तीन फिल्में ऑफर की थीं, जिनमें ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘पद्मावत’ शामिल हैं। इस वजह से अब उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है
इससे पहले सुशांत केस में 28 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिनमें कुक नीरज सिंह, हाउस हेल्प केशव, मैनेजर दीपेश सावंत, क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ रामनाथमूर्ति पिठानी, एक्टर की बहन नीतू और मीतू सिंह, पिता केके सिंह, टीवी एक्टर महेश शेट्टी, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, पीआर मैनेजर अंकिता तहलानी, प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, उन्होंने सुसाइड से पहले कोई नोट नहीं छोड़ा था। कुछ दिनों पहले एक्टर की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया कि यह स्पष्ट रूप से खुदकुशी का मामला है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!