अचानक तीन बैंकों के खातों में आई 25-25 हजार की रकम, बैंकों की ओर भाग रहे ग्राहक

 आगामी आम चुनाव से ठीक पहले सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर केंद्र सरकार पहले ही देश के एक बड़े तबके को अपनी ओर आकर्षित कर चुकी है।लेकिन अब तीन बैंकों के ग्राहकों के खाते में पैसा आने से पुनः जय-जयकार हो रही हैं। इन बैंक ग्राहकों के खाते में एकाएक दस से पच्चीस हजार रुपये की रकम जमा हुई है। कई ऐसे बैंक उपभोक्ता हैं, जिनके खाते में रकम दो बार ट्रांसफर हुई है।

यह मामला पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के तीन बैंक के उपभोक्ताओं के खातों में रकम ट्रांसफर होने का है जहां उपभोक्ताओं के खाते में अचानक से दस से पच्चीस हजार रुपये जमा हो गए हैं। पूर्वी बर्धमान जिले की केतुग्राम नंबर दो पंचायत समिति के शिबलून, बेलून, टोलाबाड़ी, सेनपाड़ा, अम्बालग्राम और गंगाटीकुरी जैसे इलाकों में बैंक खातों में रकम जमा होने का मामला संज्ञान में आया है।अधिकांश खातों में दो-दो बार रकम ट्रांसफर हुई है।

यह बैंके, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। इन बैंक उपभोक्ताओं के खाते में अचानक रुपये जमा होने की बात फैलते ही इलाके में इन बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइने लग गई है। कोई खाते से रकम निकाल रहा, तो कोई अपनी पासबुक अपडेट करा रहा। अधिकाधिक उपभोक्ता जमा होने वाली रकम के बारे में जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। बैंके भी इससे हैरान है।और इसकी जांच में जुट गई हैं कि रकम कहा से आई है।

अचानक बैंक खातों में रकम आने से लोग हैरान हैं और यह मान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके खातों में रकम जमा करानी शुरू कर दी है। जिस कारण लोग केंद्र सरकार का वाहवाही भी कर रहे हैं।अब क्या है सच यह तो आने वाला समय ही बताएगा

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!