सोना रिकॉर्ड स्तर पर, चाँदी भी 300 रुपये चमकी

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपये चमककर रिकॉर्ड स्तर 33,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोने में यह लगातार तीसरी बढ़त है। चाँदी के दाम भी लगातार तीसरे दिन बढ़े। यह 300 रुपये की छलाँग लगाकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। ब्रेग्जिट को लेकर बनी असहज स्थिति के कारण विदेशी बाजार में पीली धातु में तेजी रही। सोना हाजिर 1.60 डॉलर चढ़कर 1,290.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर की बढ़त में 1,289.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन की संसद द्वारा ब्रेग्जिट के फैसले के खिलाफ मतदान से स्थिति अनिश्चित हो गयी है।इस कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। हालाँकि, अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 15.58 डॉलर प्रति औंस पर रही।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!