सांवेर के 185 गांवों में पहुंचेगी नर्मदा, 2400 करोड़ रुपए की योजना मंजूर

इंदौर. सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 185 गांवों में नर्मदा का पानी पहुंचेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2400 करोड़ रुपए की योजना मंजूर की है। मीडिया से चर्चा में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- सांवेर के 43 गांवों को पहले ही नर्मदा का पानी मिलना शुरू हो चुका है। अब इस योजना से पूरे सांवेर को नर्मदा का पानी मिलेगा। जल्द ही इसका भूमिपूजन ज्योतिरादित्य सिंधिया और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। सिलावट ने बताया कि यह योजना 272 गांवों के लिए है। इसमें उज्जैन और खरगोन के भी गांव शामिल हैं। वहीं इस योजना को सांवेर उप चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। रेसीडेंसी कोठी पर सिलावट से मिलने के लिए ग्राम पेडमी के आदिवासी पहुंचे। उन्हें समस्याएं बताईं। इस पर सिलावट उनके साथ सड़क पर ही बैठ गए। फिर हफ्ते भर में रोजगार से लेकर अन्य समस्याएं दूर करने की बात कही। सिलावट के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और संभागीय प्रवक्ता आलोक दुबे भी थे। पटवारी ने कहा- बिकाऊराम सिलावट का अंत होना तय है कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एक बार फिर मंत्री तुलसी सिलावट पर हमला बोला। विधानसभा क्षेत्र 2 में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में पटवारी ने कहा कि बिकाऊ राम मिलावट जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं, उससे उनका अंत तय है। मैं गारंटी से कहता हूं कि सांवेर में चुनाव तो कांग्रेस ही जीतेगी।

  • योजना का भूमिपूजन ज्योतिरादित्य सिंधिया और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा
  • पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एक बार फिर हमला बोला, कहा- बिकाऊराम सिलावट का अंत होना तय है
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!