ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई दुल्हन की गला रेत कर हत्या, देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

रतलाम जिले के जावरा में रविवार सुबह ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम की बात सामने आई है।

शाजापुर की सोनू पिता कमल सिंह यादव की शादी नागदा (उज्जैन) के गौरव जैन के साथ तय हुई थी। शादी जावरा के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट में थी। रविवार को दुल्हन तैयार होने के लिए बहन के साथ जावरा शहर के मध्य इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने दुल्हन को बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। उसके साथी पवन को पुलिस ने रतलाम से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि देर रात मुख्य आरोपी रामा को निंबाहेडा सेे दबोचा।

साेनू की शादी से नाराज था रामा
जानकारी अनुसार आरोपी के घर के पास ही सोनू की रिश्तेदारी थी। तीन साल पहले वह एक मांगलिक कार्यक्रम में यहां आई थी। इसी दौरान रामा की उससे पहचान हुई। रामा ने दोस्ती को प्यार मान लिया और उससे एकतरफा प्रेम करने लगा। बताया जा रहा है कि सोनू की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी। कुछ कारणों से रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी। 34 साल की सोनू की दूसरी शादी की बात 27 साल के रामा को पता चली तो वह आगबबूला हो गया और उसने अपने साथी के साथ वारदात की प्लालिंग की। हालांकि, यह सिर्फ प्रारंभिक अनुमान है। मामले का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है।

DB

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!