यूपी:1427 लोग फर्जी डिग्री से बने शिक्षक को वापस करना होगा सैलरी के 900 करोड़ रुपये,अब तक 930 बर्खास्त।

यूपी में फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक बनने वाले 1427 की पहचान हो चुकी है। इसमें से 930 को बर्खास्त किया जा चुका है। लेकिन अभी तक इनमें से केवल 4 के खिलाफ वेतन रिकवरी के आदेश हुए हैं। एक आकलन के मुताबिक यदि एक शिक्षक की औसत नौकरी 7-8 साल मानी जाए तो लगभग 900 करोड़ रुपए की रिकवरी की जाएगी। 

 फर्जी शिक्षकों के मामले में शुक्रवार तक न तो आरसी जारी हुई और न ही कोई सूचना निदेशालय पहुंची क्योंकि इसमें वित्त व लेखाधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बर्खास्त शिक्षकों से वेतन वसूली के लिए धनराशि का आकलन वित्त व लेखाधिकारी को करना है। लिहाजा अब निदेशालय से सभी वित्त व लेखाधिकारियों को वसूले जाने वाले वेतन का आगणन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में सभी बीएसए को 3 जुलाई तक आरसी जारी करके रिपोर्ट निदेशालय भेजनी थी। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार 29 जून से इस मामले की समीक्षा कर रही हैं लेकिन अपर मुख्य सचिव को वीडियो कांफ्रेंसिंग में ज्यादातर बीएसए ने जानकारी दी कि वित्त व लेखाधिकारी इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण वेतन वसूली में देरी हो रही है। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी वित्त व लेखाधिकारियों को अविलम्ब वसूले जाने वाले वेतन का आकलन कर बीएसए को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!