MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं – एमपीबीएसई ) आज दोपहर 12 बजे 10वीं का रिजल्ट ( MPBSE 10th Result 2020 ) जारी करेगा। करीब साढ़े 11 लाख स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी। नतीजे mpbse.nic.in , mpresult.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। हर साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी किए जाते हैं लेकिन इस बार पहले 10वीं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। दरअसल इस बार कोरोना महामारी के चलते 12वीं बोर्ड की शेष परीक्षाएं 16 जून को ही समाप्त हुई हैं। मूल्यांकन कार्य 22 जून को ही शुरू हुआ है। एमपी बोर्ड ने कहा है कि 12वीं का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जाएगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









