पीएम नरेंद्र मोदी के मैथिली और भोजपुरी में किए गए ट्वीट से और तेज हो गई बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों के लिए नवंबर महीने तक के लिए मुफ्त अनाज की घोषणा की। इस दौरान सबसे खास बात रही कि पीएम मोदी ने मैथिली और भोजपुरी में भी ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों को दी। इसके बाद ट्विटर पर लोग इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैथिली में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गरीब सबहक गरिमा सुनिश्चित करब।पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाक विस्तार सम्पूर्ण भारतक करोड़ों गरीब लोक के लेल होयत।’ साथ ही उन्होंने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ई गरीबजन के सम्मान सुनिश्चित करे वाला बा। प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के आगे बढ़ावला से देश भर के करोडों लोगन के फैदा होई।’

बिहार में एनडीए मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। इस बीच ,प्रधानमंत्री ने भोजपुरी और मैथिली भाषा में गरीबों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी घोषणाओं के बारे में लोगों को बताया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बिहार के प्रसिद्ध छठ पूजा का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अब देश के 80 करोड़ लोगों को नवंबर महीने तक मिलेगा।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि त्यौहारों का सीजन छठ पूजा के साथ खत्म होता है, इसलिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छठ का जिक्र किया।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘मनरेगा के साथ राशन का यह विस्तार कोरोनो लॉकडाउन के दौरान राज्य में वापस आने वाले लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। जहां तक भोजपुरी में ट्वीट्स की बात है, तो यह दुनिया भर में स्वीकृत भाषा है और मुफ्त राशन की योजना पूरे देश के लिए है। यह पीएम मोदी का साहसिक और सराहनीय फैसला है।’

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोजपुरी में ट्वीट करने के लिए धन्यवाद कहा।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव नवंबर महीने में होगा। 243 विधानसभा सीटों वाली बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन की सरकार है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!